Wednesday, March 18, 2026
Home » Blog » दिल्ली के चार मंजिला बिल्डिंग में लगी भयंकर आग, 9 लोगों की मौत

दिल्ली के चार मंजिला बिल्डिंग में लगी भयंकर आग, 9 लोगों की मौत

प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख मुआवजे का ऐलान किया

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दिल्ली. दिल्ली के रिहाइशी इलाके में एक चार मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह पालम स्थित साध नगर की है। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में तीन नाबालिग लड़कियां शामिल हैं। 2 लोगों ने जान बचाने के लिए बिल्डिंग से छलांग लगा दी। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।

cg prime news

दिल्ली के चार मंजिला बिल्डिंग में लगी भयंकर आग, 9 लोगों की मौत

प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख मुआवजे का ऐलान किया

पालम आग हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जबकि घायलों को 50 हजार दिए जाएंगे। इस बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी घटना पर दु:ख जताया और पार्टी कार्यकर्ताओं से पीडि़तों की मदद करने की अपील की।

10 लोगों को रेस्क्यू करके बचाया

घटना की सूचना पर पहुंची दिल्ली फायर सर्विस के कर्मियों ने बिल्डिंग से 10 लोगों का रेक्स्यू किया है। इनमें 3 लोग घायल हैं। करीब 30 फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से फैल गई। इमारत में उस समय 10-15 लोग मौजूद थे। इनमें कुछ शव बरामद किए जा चुके हैं। मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका है।

अस्पताल में भर्ती कराया गया

घटना में मारे गए 8 लोगों के शव मणिपाल अस्पताल और एक महिला का शव IGI अस्पताल लाया गया था। घायलों में दो का इलाज IGI अस्पताल में चल रहा है, जबकि एक व्यक्ति को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में प्रवेश (33), कमल (39), आशु (35), लाडो (70), हिमांशी (22), दीपिका (28) और तीन नाबालिग लड़कियां (15, 6 और 3 साल) शामिल हैं। अनिल (32) और 2 साल की एक बच्ची IGI अस्पताल में भर्ती हैं। सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सचिन (29) लगभग 25% झुलस चुके हैं।

You may also like