Home » Blog » Raipur: नेशनल हाइवे में बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, 3 युवकों की मौत

Raipur: नेशनल हाइवे में बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, 3 युवकों की मौत

महासमुंद गए थे रिश्तेदार को छोडऩे

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@रायपुर. Car collides with divider in Raipur, three youths killed रायपुर में एक बेकाबू कार डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना आरंग में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर पारागांव के पास की है। आरंग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक रिश्तेदार को छोड़कर आ रहे थे। तभी इनकी तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पहले डिवाइडर से टकराई फिर पोल से जा भिड़ी।

इन युवकों की हुई दुर्घटना में मौत

हादसे में 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतकों में हर्ष कुमार देवांगन (21), राहुल देवांगन (20) और थानू सतनामी (22) शामिल है। घायल की पहचान मिथलेश धीवर (23) के रूप में हुई है।

महासमुंद गए थे रिश्तेदार को छोडऩे

आरंग पुलिस के अनुसार, टाटा विस्टा (CG 04 HD 2156) में सवार चारों युवक महासमुंद अपने एक रिश्तेदार को छोडऩे गए थे। शुक्रवार रात वापसी के दौरान पारागांव के पास ड्राइवर ने कार से अचानक नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार के कारण कार डिवाइडर से टकराने के बाद उछलकर पोल से जा भिड़ी। कार के परखच्चे उड़ गए हैं।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे में 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई। एक घायल हालत गंभीर है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। शुरुआत जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।

You may also like