CG Prime News@बलौदाबाजार. District Panchayat SDO arrested while taking bribe in Balodabazar छत्तीसगढ़ में जनपद पंचायत का एसडीओ (SDO) एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ाया है। पूरा मामला बलौदाबाजार जिले के मामला गिधपुरी थाना क्षेत्र का है। जहां गुरुवार को पलारी जनपद पंचायत के एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा को रिश्वत लेते हुए एसीबी ने पकड़ा।
मुरूम बिछाने सरपंच से मांगा था घूस
मिली जानकारी के अनसुार ग्राम पंचायत भवानीपुर के स्कूल के खेल मैदान में मुरूम बिछाया जाना था। इस काम में 10 लाख का खर्च था। एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा ने जल्दी फाइल आगे बढ़ाने के एवज में सरपंच से 1 लाख की डिमांड की थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत कर दी। जांच के बाद एसीबी ने यह कार्रवाई की है।
प्लानिंग के तहत अधिकारी को पकड़ा
एसीबी ने अपनी प्लानिंग के मुताबिक, शिकायतकर्ता गुरुवार (19 फरवरी) को तय रकम लेकर एसडीओ के पास भेजा। मैदान में एसीबी की 15 सदस्यीय टीम पहले से तैनात थी। जैसे ही एसडीओ ने 25 हजार रुपए नकद लिए, पहले से घात लगाए बैठे एसीबी के अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके पर ही रिश्वत की पूरी रकम जब्त कर ली गई और जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी की गई।
यह है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत भवानीपुर के ग्रामीणों ने एसीबी रायपुर में शिकायत की थी। ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि 10 लाख रुपए के मुरूम समतलीकरण के काम के लिए 1 लाख रुपए रिश्वत की डिमांड एसडीओ ने की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि काम पूरा हो जाने के बाद भी भुगतान और अंतिम मूल्यांकन बाकी था। उन्होंने बताया कि एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा ने फाइल आगे बढ़ाने और अनुकूल सत्यापन रिपोर्ट देने के बदले पहले 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। बाद में बातचीत के बाद यह रकम 80 हजार रुपए में तय हुई। अफसर को पहले ही 20 हजार रुपए दे दिए गए थे।
पैसे के लिए बना रहा था दबाव
उप सरपंच ने बताया कि दूसरी किस्त के तौर पर 25 हजार रुपए और देने का दबाव बना रहा था। शिकायतकर्ता ने एसडीओ की डिमांड से परेशान होकर एसीबी से संपर्क किया। भ्रष्ट अधिकारी गोपाल कृष्ण शर्मा पलारी जनपद पंचायत में पहले सब इंजीनीयर था। हाल ही में वह प्रमोट होकर ग्रामीण यांत्रिकी विभाग में एसडीओ अधिकारी बना था।
