Home » Blog » छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक ही परिवार के 3 लोगों की सोते हुए मौत

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक ही परिवार के 3 लोगों की सोते हुए मौत

कमरे में जलाया था पत्थर कोयला

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@सूरजपुर. Three members of a family died in Surajpur, Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना सूरजपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कोट चन्दरपुर की है। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी चार साल की मासूम बच्ची भी शामिल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया दिया है।

cg prime news

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक ही परिवार के 3 लोगों की सोते हुए मौत

कमरे में जलाया था पत्थर कोयला

घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात की है। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय कवल सिंह, उनकी 25 वर्षीय पत्नी कुंती और उनकी 4 साल की बच्ची के रूप में हुई है। परिवार ने ठंड से बचने के लिए कमरे के अंदर पत्थर कोयला जलाया था और उसी कमरे में सो गया। आशंका है कि दम घुटने से तीनों की जान गई है।

कमरे में नहीं थी कोई रोशनदान

मिली जानकारी के अनुसार जिस कमरे में तीनों सो रहे थे, वहां खिड़की या रोशनदान नहीं था। इसके कारण कमरे में धुआं भर गया और दम घुटने से तीनों की मौत हो गई।

परिजन का रो-रोकर बुरा हाल

घटना मंगलवार रात की है जब परिवार के लोग गहरी नींद में सो रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि, सभी की मौत जहरीली गैस के कारण हुई है। पूरा परिवार कमरे के अंदर सिगड़ी में कोयला जला कर सोया था। जिसके जहरीले धुएं के कारण घुटन महसूस होने से पूरे परिवार की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

You may also like