कांकेर. उजियारा अभियान के तहत थाना नरहरपुर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। आरोपी उमेश कुमार मरकाम पिता रघुराम मरकाम (35 वर्ष) निवासी मांडरादरहा को 08 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
श्रीमान पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भापुसे) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू और उप पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे उजियारा अभियान के तहत लगातार अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई की जा रही है।
थाना नरहरपुर के थाना प्रभारी सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ग्राम भ्रमण पर थी। मुखबिर से सूचना मिली कि उमेश कुमार अपने घर पर अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर आरोपी के घर पर घेराबंदी कर रेड की गई। कमरे में एक सफेद 20 लीटर जरीकेन में 08 लीटर महुआ शराब और 200 रुपए बिक्री रकम बरामद किया गया।
कानूनी कार्रवाई
आरोपी के खिलाफ मौके पर अपराध क्रमांक 38/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम पंजीबद्ध किया गया। आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया और उसे न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
बरामदगी का विवरण
-
एक 20 लीटर जरीकेन में 08 लीटर देशी महुआ शराब
-
शराब बिक्री रकम 200 रुपए
पुलिस टीम
निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल (थाना प्रभारी नरहरपुर), प्र.आर. खेमराज नेताम, महिला आर. रानी नेताम, आर. निलेश साहू
