Home » Blog » दुर्ग में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती, 13 दिनों में 2952 वाहन चालकों पर कार्रवाई

दुर्ग में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती, 13 दिनों में 2952 वाहन चालकों पर कार्रवाई

हेलमेट, सीट बेल्ट और मॉडिफाइड साइलेंसर पर विशेष अभियान, 1613 वाहन चालकों का ई-चालान

by cgprimenews.com
0 comments
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर डायल 112 और 108 एंबुलेंस द्वारा घायल युवक का रेस्क्यू

दुर्ग/भिलाई। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से दुर्ग जिले में यातायात पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान लगातार जारी है। यह विशेष अभियान 1 फरवरी से जिले के पांच प्रमुख चौक-चौराहों पर संचालित किया जा रहा है, जहां नियमों के उल्लंघन पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। (Strict enforcement of traffic rules in Durg, action taken against 2952 drivers in 13 days)

यह भी पढ़ेः दुर्ग रेलवे स्टेशन पर हादसा, पुलिस की तत्परता से घायल युवक की जान बची

13 दिनों में 2952 चालानी कार्रवाई

यातायात पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभियान के तहत हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग न करना, ट्रिपल सवारी, तेज गति, गलत दिशा में वाहन संचालन, नो-पार्किंग सहित विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। विगत 13 दिनों में कुल 2952 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत चालान जारी किए गए। इनमें से 1613 वाहन चालक बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए गए, जिन पर ई-चालान की कार्रवाई की गई।

समय पर चालान भुगतान नहीं तो नोटिस और न्यायालयीन कार्रवाई

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयावधि में चालान राशि का भुगतान नहीं करने पर संबंधित वाहन चालकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद भी भुगतान नहीं होने की स्थिति में प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।

मॉडिफाइड साइलेंसर पर सख्त कार्रवाई

14 फरवरी को एक जनशिकायत के आधार पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बुलेट वाहन को रोका गया। जांच में वाहन क्रमांक CG 07 CY 4558 पर अवैध साइलेंसर पाया गया। चालक के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 182(ए) के तहत 5000 रुपये का जुर्माना लगाया गया और साइलेंसर जप्त किया गया।

You may also like