Home » Blog » दुर्ग रेलवे स्टेशन पर हादसा, पुलिस की तत्परता से घायल युवक की जान बची

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर हादसा, पुलिस की तत्परता से घायल युवक की जान बची

ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुआ युवक, त्वरित रेस्क्यू और इलाज से बची जान

by cgprimenews.com
0 comments
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर डायल 112 और 108 एंबुलेंस द्वारा घायल युवक का रेस्क्यू

दुर्ग। रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ट्रेन में चढ़ते समय संतुलन बिगड़ने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन डायल 112 की तत्परता और संवेदनशील कार्रवाई से समय रहते उसकी जान बचा ली गई। इस मानवीय पहल की आम नागरिकों और रेलवे परिसर में मौजूद यात्रियों द्वारा सराहना की जा रही है। (Accident at Durg railway station, prompt action by police saved the life of the injured youth)

यह भी पढ़ेः खड़ी ट्रक में लगी आग, ट्रैफिक पुलिस की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

दोपहर  2.29 बजे मिली सूचना, तुरंत हरकत में आई टीम

मोहन नगर टीआई केशव कोसले ने बताया कि 14 फरवरी 2026 को दोपहर 14:29 बजे डायल 112 को इवेंट क्रमांक 246781 के तहत सूचना प्राप्त हुई कि दुर्ग रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ट्रेन से गिर गया है और उसके पैर में घुटने के नीचे गंभीर चोट आई है। सूचना मिलते ही ऑन ड्यूटी आरक्षक रमेश प्रसाद जायसवाल एवं चालक लकेश्वर मोहन नगर चीता-01 वाहन से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

जीआरपी के सहयोग से सुरक्षित रेस्क्यू

मौके पर पहुंचकर डायल 112 टीम ने जीआरपी पुलिस के सहयोग से घायल युवक को सुरक्षित संरक्षण में लिया। प्राथमिक स्थिति को देखते हुए तुरंत 108 एंबुलेंस को बुलाया गया और घायल को जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया गया।

बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर बताते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया। इसके बाद 108 एंबुलेंस से घायल को रायपुर भेजा गया, साथ ही एक अटेंडर की भी व्यवस्था की गई।

परिजनों को दी गई तत्काल सूचना

घायल युवक की पहचान भूषण यादव (उम्र लगभग 28 वर्ष), निवासी बिहार के रूप में हुई है, जो वर्तमान में नागपुर क्षेत्र में कार्यरत है। युवक के मोबाइल से परिजनों से संपर्क कर उन्हें तुरंत सूचना दी गई, जिसके बाद परिजन बिहार से रवाना हो चुके हैं।
डायल 112 टीम की इस त्वरित और समन्वित कार्रवाई ने एक बार फिर आपात सेवाओं की अहमियत को साबित किया है।

You may also like