Saturday, February 14, 2026
Home » Blog » सूने मकान में 85 हजार के जेवर की चोरी, डेढ़ महीने बाद आरोपी गिरफ्तार

सूने मकान में 85 हजार के जेवर की चोरी, डेढ़ महीने बाद आरोपी गिरफ्तार

मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसा था चोर

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@भिलाई. दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले प्रेमनगर के घर में चोरी की शिकायत दर्ज हुई थी। जिसके बाद आरोपी को पकड़ा गया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का 85 हजार का सामान जब्त किया गया है।

मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसा था चोर

वैशाली नगर पुलिस ने बताया कि डेढ़ महीने पहले सीमा वासनिक, निवासी कैम्प-1 प्रेमनगर ने थाना वैशाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उसने बताया कि 20.12.2025 को उनका परिवार गांव गया हुआ था। मकान में ताला बंद था। पड़ोसी द्वारा सूचना दी गई कि घर का ताला टूटा हुआ है। घर पहुंचने पर सोने-चांदी के जेवर और कैश 15 हजार रुपये अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया था।

संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा

रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 435/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना पर इंदिरा गांधी कॉलेज के पास संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। आरोपी जे. पवन उर्फ बू्रसली उम्र 20 वर्ष को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जब्त सामग्री

1 जोड़ी चांदी की पायल
2 जोड़ी चांदी का बच्चों का करधन
2 सोने के मंगलसूत्र का लॉकेट

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस कार्यवाही में थाना वैशाली नगर की टीम एवं एसीसीयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना प्रभारी वैशाली नगर के नेतृत्व में उनि, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक गण द्वारा त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि घर से बाहर जाते समय सुरक्षा के पर्याप्त उपाय सुनिश्चित करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

You may also like