Thursday, February 5, 2026
Home » Blog » 35 हजार की रिश्वत लेते हुए ACB ने रंगे हाथों पकड़ा, तहसील दफ्तर में हड़कंप

35 हजार की रिश्वत लेते हुए ACB ने रंगे हाथों पकड़ा, तहसील दफ्तर में हड़कंप

जांजगीर-चांपा तहसील कार्यालय में ACB का बड़ा ट्रैप, रिश्वत लेते एडिशनल तहसीलदार और पटवारी गिरफ्तार

by cgprimenews.com
0 comments
ACB द्वारा जांजगीर-चांपा तहसील कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार अधिकारी

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय में पदस्थ एडिशनल तहसीलदार करुणा अहेर और पटवारी आयुष ध्रुव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ACB टीम ने दोनों अधिकारियों को 35,000 रुपये की रिश्वत के साथ पकड़ा। (ACB caught a man red-handed accepting a bribe of Rs 35,000, causing commotion in the tehsil office.)

यह भी पढ़ेः  पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आए जेल से बाहर, बोले-पत्नी दुबली हो गई

धान खरीद केंद्र के इंचार्ज से मांगी थी रिश्वत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी अधिकारियों ने चोरभट्टी धान खरीद केंद्र के इंचार्ज से एक सरकारी कार्य के एवज में रिश्वत की मांग की थी। लंबे समय से रिश्वत के लिए दबाव बनाए जाने और लगातार परेशान किए जाने से तंग आकर केंद्र प्रभारी ने एंटी-करप्शन ब्यूरो में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत सत्यापन के बाद बिछाया गया जाल

शिकायत मिलने के बाद ACB टीम ने पूरे मामले का गोपनीय तरीके से सत्यापन किया। आरोप सही पाए जाने पर आज योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया गया। तय योजना के अनुसार जैसे ही एडिशनल तहसीलदार और पटवारी ने रिश्वत की रकम ली, ACB टीम ने मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

तहसील कार्यालय में मचा हड़कंप

ACB की इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कर्मचारियों और आम लोगों में इस घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। कार्रवाई के दौरान ACB अधिकारियों ने रिश्वत की रकम जब्त कर ली और दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।

प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत कार्रवाई

ACB अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जांच में अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा सकती है।

You may also like