Home » Blog » संजय रूंगटा ग्रुप के कार्निवाल में शामिल होंगे डिप्टी CM अरूण साव, मंत्री गुरु खुशवंत

संजय रूंगटा ग्रुप के कार्निवाल में शामिल होंगे डिप्टी CM अरूण साव, मंत्री गुरु खुशवंत

वार्षिक सांस्कृतिक और खेल उत्सव

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@भिलाई. sanjay rungta group of institutions bhilai संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्शन्स भिलाई में इंटर इंस्टिट्यूट वार्षिक सांस्कृतिक एवम खेल उत्सव “कार्निवाल 2026 “का आयोजन 5 जनवरी से किया जा रहा है। इस कार्निवाल में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और विधायक रिकेश सेन भी शामिल होंगे।

वार्षिक सांस्कृतिक और खेल उत्सव

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्शन्स भिलाई से मिली जानकारी के अनुसार 5 से लेकर 7 फरवरी तक कार्निवाल का आयोजन किया गया है। इसके अंतर्गत रूंगटा कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंस एंड रिसर्च, आरएसआर रूंगटा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, रूंगटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेज, रूंगटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च, रूंगटा कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, रूंगटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड मैनेजमेंट एवं रूंगटा प्राइवेट आईटीआई के छात्र छात्राओं के लिए इंटर इंस्टिट्यूट वार्षिक सांस्कृतिक और खेल उत्सव कार्निवाल 2026 का आयोजन करने जा रहा है ।

CG PRIME NEWS

संजय रूंगटा गु्रप के कार्निवाल में शामिल होंगे डिप्टी CM अरूण साव, मंत्री गुरु खुशवंत

यूथ आइकॉन ध्वनि का होगा परफार्मेंस

पॉपुलर इंडियन सिंगर, एक्ट्रेस एवं यूथ आइकॉन ध्वनि भानुशाली और टीम का लाइव कॉन्सर्ट संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्शन, भिलाई में गुरुवार 5 फरवरी को होगा। उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन अरुण साव 6 फरवरी शुक्रवार के कार्यक्रम में शामिल होंगे। 6 फरवरी को ही मुंबई के प्रतिष्ठित बैंड का लाइव कॉन्सर्ट होगा।

मंत्री रहेंगे समापन समारोह में मौजूद

तकनीकि शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री छत्तीसगढ़ शासन गुरु खुशवंत साहेब 7 फरवरी शनिवार को कार्निवाल के समापन समारोह में उपस्थित रहेंगे। कार्निवाल में खेल कूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित किये जा रहे हैं । इसमें क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, ग्रुप और सोलो डांस, बैटल ऑफ़ डांस, अंताक्षरी, मास्टरशेफ सहित रैप सांग, रील्स, फोटोग्राफी समेत अन्य आयोजन शामिल है। 8000 से ज्यादा छात्र छात्राएं इस कार्यक्रम का आनंद लेंगे।

You may also like