CG Prime News@दुर्ग. 1.24 lakh was transferred from the lost mobile phone’s PhonePe account दुर्ग जिले की छावनी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी कर रकम ट्रांसफर करने वाला आरोपी गिरफ्तार को बिहार के कैमूर से गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ने गुम हुए मोबाइल फोन के फोन पे का यूज करते हुए 1,23,900 रुपए अपने अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए थे। मोबाइल मालिक की शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
यह है पूरा मामला
6.03.2024 को संतोष कुमार ने छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनका एमआई कंपनी का मोबाइल फोन गुम हो गया था। जिसमें जियो और आइडिया कंपनी के सिम लगे हुए थे। गुम हुए मोबाइल का दुरुपयोग कर अज्ञात व्यक्ति ने फोन-पे यूपीआई (phone pay) के माध्यम से कुल 1,23,900 रुपए की राशि अन्य बैंक खाते में ट्रांसफर कर धोखाधड़ी कर ली है।
अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
प्रकरण में थाना छावनी में अपराध क्रमांक 90/2024 धारा 420, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान बैंक से प्राप्त जानकारी के आधार पर राशि जिस खाते में ट्रांसफर की गई थी, वह खाता सचिन किसपोट्टा, उम्र 32 वर्ष, निवासी जिला कैमूर (बिहार) के नाम से संचालित होना पाया गया। जिसके बाद छावनी पुलिस टीम को बिहार रवाना किया गया। जहां से आरोपी को हिरासत में लेकर दुर्ग लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना छावनी में पदस्थ पुलिस स्टाफ की सक्रिय और तकनीकी साक्ष्य आधारित विवेचना में सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना एवं बैंक/यूपीआई सेवा प्रदाता को सूचना दें। किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन लेन-देन की जानकारी तुरंत पुलिस को उपलब्ध कराएं। साइबर अपराधों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
