Home » Blog » रिसाली निगम: 5 साल से टैक्स नहीं देने वालों का कटेगा नल कनेक्शन, होगी कुर्की

रिसाली निगम: 5 साल से टैक्स नहीं देने वालों का कटेगा नल कनेक्शन, होगी कुर्की

बकायदारों को जारी किया गया है नोटिस

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@भिलाई. रिसाली निगम ने टैक्स नहीं पटाने वालों के खिलाफ सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। जिसके तहत पांच साल से टैक्स नहीं पटाने वालों के खिलाफ पहले उनके घर का नल कनेक्शन काटा जाएगा फिर कुर्की की जाएगी। दरअसल रिसाली निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने ऐसे बकायादारों की सूची तैयार कराई है जो लंबे समय से टैक्स जमा करने में कोताही बरत रहे है। बकायादारों के घर पर लगे नल कनेक्शन को पहले विच्छेद किया जाएगा। बाद में बकाया टैक्स की राशि वसूल करने कुर्की की जाएगी।

बकायदारों को जारी किया गया है नोटिस

संपत्तिकर विभाग के प्रभारी अधिकारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि कई लोग ऐसे है जो लंबे समय से टैक्स जमा करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। निगम से वे सारी सुविधाएं भी ले रहे। ऐसे लोगो की संख्या पहली सूची में 19 है। प्रभारी अधिकारी ने बताया कि टैक्स जमा करने धारा 173 के तहत नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के बाद भी टैक्स जमा नहीं करने पर नल कनेक्शन अलग करने की कार्यवाही की जाएगी। राशि जमा नहीं करने पर 174 को नोटिस देकर कुर्की कार्यवाही की जाएगी।

इन्हें दी गई है मोहलत

मांगरी देवी आजाद मार्केट को 151689 रूपए जमा करने नोटिस थमाया है। इसी तरह बुनिया देवी आजाद मार्केट को 813713 व 2221740, प्रदीप मैत्री नगर को 191548, अखिलेश यादव मैत्री नगर को 130328, शमीम अहमद मैत्री नगर 150497, नवीन सिंह मैत्री नगर को 138078, ओम प्रकाश वर्मा वैभव ट्रेडर्स को 375959, राम ध्रुव विश्वकर्मा स्टेशन मरोदा को 1648681, ओंकार कश्यप स्टेशन मरोदा को 364332, आजाद स्कूल स्टेशन मरोदा को 809353, नवीन सिंह मधुरिशा रेस्टोरेंट को 444939, शेख अहमद को 61211, आर्यावर्त को 827914, सविता गणवीर को 106055, आशीष देशमुख को 76499, वीणा विद्या निकेतन 249142, मोतीलाल ब्रदर्स 113956, उत्तम वर्मा को 57511 रुपए जमा करने 7 दिन को मोहलत दी गई है।

 

You may also like