नशे के विरुद्ध विशेष अभियान
रायपुर | पुलिस कमीश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस कमीश्नर अमित तुकाराम कांबले के दिशा-निर्देश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खमतराई क्षेत्र में अवैध गांजा तस्करी और बिक्री करने वालों के खिलाफ सतत कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया
दिनांक 29 जनवरी 2026 को सूचना मिली कि खमतराई क्षेत्र के बाजार पास एक व्यक्ति गांजा रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर थाना खमतराई पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के आरोपी परदेसी पटेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी पुछापारा कटघोरा थाना कटघोरा जिला कोरबा, हाल रावांभाठा खमतराई रायपुर को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास रखे थैले से कुल 05 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग ₹2,50,000/- है, जप्त किया गया।
कानूनी कार्रवाई
आरोपी परदेसी पटेल के विरुद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 60/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पूर्व रिकॉर्ड
आरोपी परदेसी पटेल पहले भी आबकारी एक्ट और नकबजनी के प्रकरणों में जेल निरुद्ध रह चुका है।
