दुर्ग, कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अभिजीत सिंह (IAS) ने जनगणना-2027 के सफल संपादन के लिए जिले में 29 अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे। कलेक्टर स्वयं संपूर्ण जिले के प्रमुख जनगणना अधिकारी रहेंगे।
नगर पालिका निगमों के प्रमुख अधिकारी
भिलाई के लिए आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, दुर्ग के लिए सुमीत अग्रवाल, रिसाली के लिए मोनिका वर्मा और भिलाई-चरोदा के लिए डी.एस. राजपूत को उनके निगम क्षेत्रों का प्रमुख जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया।
अन्य अधिकारी और तहसीलदार
अपर कलेक्टर अभिषेक अग्रवाल को जिला जनगणना अधिकारी और जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी कविता एथोनी को अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी बनाया गया। अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग, धमधा, पाटन और भिलाई-3 को उनके क्षेत्रों का अनुविभागीय जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया। राजस्व तहसीलों में दुर्ग, धमधा, पाटन, बोरी, भिलाई-3 और अहिवारा के तहसीलदारों को चार्ज जनगणना अधिकारी बनाया गया।
जोन और नगर परिषद अधिकारी
नगर पालिका निगम भिलाई के जोनों के लिए अजय राजपूत (जोन-1), येशा लहरे (जोन-2), कुलदीप गुप्ता (जोन-3) और अमरनाथ दुबे (जोन-4 एवं 5) को जोन प्रमुख जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा विभिन्न नगर पालिका परिषदों और पंचायतों के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी भी अपने क्षेत्रों के लिए नामित किए गए।
