CG Prime News@रायपुर.The budget session of the Chhattisgarh Legislative Assembly will begin on February 23 छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र इस बार 23 फरवरी को शुरू होगा। इसके लिए विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दिया है। बजट सत्र के दौरान कुल 15 बैठकें हेागी। जारी अधिसूचना के मुताबिक बजट सत्र 20 मार्च 2026 तक चलेगा।
राज्यपाल करेंगे सत्र को संबोधित
बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका विधानसभा को संबोधित करेंगे। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत मानी जाएगी। अभिभाषण के दौरान राज्यपाल सरकार की उपलब्धियों, नीतियों और आने वाले समय की प्राथमिकताओं को सदन के सामने रखेंगे।
हंगामेदार होने के आसार
बजट सत्र में कांग्रेस विधायक विभिन्न मुद्दों पर सवाल पूछकर सरकार के मंत्रियों को घेरेंगे। विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है। बजट सत्र हंगामेदार होने के आसार है। वहीं बजट सत्र में राज्य सरकार वित्तीय वर्ष के लिए आय-व्यय का पूरा ब्यौरा पेश करेगी।
नए विधेयक किए जा सकते हैं पेश
इस सत्र में नए विधेयक भी पेश किए जा सकते हैं। साथ ही जरूरत पडऩे पर अनुपूरक बजट पर भी विचार किया जा सकता है। माना जा रहा है कि बजट सत्र के दौरान कई अहम मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिलेगी।
अलग-अलग विषयों पर होगी बहस
बजट पेश होने के बाद सदन में विभिन्न विभागों के खर्च, विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, सड़क, बिजली-पानी जैसे विषयों पर भी सदन में बहस होने की संभावना है।
राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी
बजट सत्र को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विपक्ष एक ओर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है, वहीं सत्ता पक्ष अपनी उपलब्धियों और आगामी योजनाओं को मजबूती से सदन में रखने की तैयारी में है।
