Home » Blog » कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई , अवैध धान परिवहन में पीकअप जब्त

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई , अवैध धान परिवहन में पीकअप जब्त

थाना झलमला पुलिस ने बिना दस्तावेज़ धान ले जा रहे वाहन को पकड़ा, मध्यप्रदेश के चालक से पूछताछ—माल की कुल कीमत ₹2.44 लाख।

by cgprimenews.com
0 comments
झलमला पुलिस द्वारा अवैध धान परिवहन में पकड़ी गई पीकअप और बरामद धान

कबीरधाम। अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने कबीरधाम पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, पंकज पटेल एवं डीएसपी संजय ध्रुव के मार्गदर्शन में थाना झलमला पुलिस ने 09 दिसंबर 2025 की रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

अवैध धान परिवहन पर विशेष जांच अभियान

ग्राम समनापुर क्षेत्र में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे एक संदिग्ध पीकअप वाहन CG 07 CE 4920 को रोका। वाहन चालक विजय बसंत, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम छपला, थाना बिरसा, जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश) से पूछताछ की गई।

चालक दस्तावेज़ प्रस्तुत करने में असफल

पूछताछ के दौरान चालक वैध परिवहन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इससे अवैध धान परिवहन की आशंका और मजबूत हो गई। मौके पर वाहनाें की जांच करने पर वाहन में 14 क्विंटल धान भरा पाया गया।

कुल ₹2.44 लाख का माल जब्त

पुलिस ने पीकअप वाहन जिसकी कीमत 2,00,000 और धान जिसकी कीमत लगभग 44,000 है, कुल 2,44,000 का सामान जब्त किया।
मामले में थाना झलमला में इस्तगाशा क्रमांक 01/2025, धारा 106 भा.ना.सु.सं. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई है।

अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जारी

थाना झलमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान परिवहन जैसी गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

You may also like