Home » Blog » Breaking: दुर्ग के अंडा में युवक की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

Breaking: दुर्ग के अंडा में युवक की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

पैसे के लेन देन को लेकर हुआ विवाद

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
उतई पुलिस द्वारा नशीली टैबलेट, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त करते हुए आरोपी

CG Prime News@दुर्ग. Murder in durg district दुर्ग जिले के अंडा थाना अंतर्गत बीती रात युवक ओंकारेश्वर सिन्हा (25) की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि दो हजार रुपए को लेकर विवाद हुआ था। मामले में मर्ग कायम का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं 3 आरोपियों को हिरासत लिया गया है।

फोन पर मैसेज देखकर भड़का मृतक

अंडा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना मंगलवार रात की है। अंडा निवासी ओंकारेश्वर सिन्हा ने आरोपी अजीत ढीमर से 2000 लिया था। आरोपी अजीत धीमर, चेतन धीमर और उसका भांजा नरेश धीवर तीनों ने उससे पैसा वापिस मांगा। आरोपियों ने ओमकारेश्वर के मोबाइल पर भड़काने वाला मैसेज भेजा।

जिससे आक्रोशित मृतक आरोपियों के पास पहुंच गया। वहां देर रात फिर से इनका विवाद हुआ। इसी बीच तीनों आरोपियों ने ओंकारेश्वर की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान मृतक को अंदरूनी चोट लग गई। ओंकारेश्वर की हालत खराब होता देख उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत के बाद तीनों आरोपियों को हिरासत में मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

You may also like