Friday, March 20, 2026
Home » Blog » रायपुर समेत दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर में ED की बड़ी कार्रवाई

रायपुर समेत दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर में ED की बड़ी कार्रवाई

by cgprimenews.com
0 comments
cg prime news

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई शहरों में बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की अचानक हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई से हड़कंप मच गया। रायपुर, दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कृषि कारोबार और निवेश से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं की जांच के तहत की जा रही है।

शंकर नगर में कारोबारी विनय गर्ग के घर पर छापेमारी

सूत्रों के मुताबिक रायपुर के शंकर नगर इलाके में कारोबारी विनय गर्ग के आवास पर सुबह-सुबह ED की टीम पहुंची। अचानक की गई इस कार्रवाई से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। टीम ने घर के अंदर प्रवेश कर

  • दस्तावेज,

  • फाइलें,

  • इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

की गहन जांच शुरू कर दी है। इसी तरह दुर्ग और भिलाई में भी कई कारोबारी ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई है।

दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त, कई टीमों की कार्रवाई जारी

छापेमारी के दौरान ED अधिकारी स्थानीय पुलिस बल की सुरक्षा में काम कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि कई लोकेशनों से बड़ी मात्रा में

  • वित्तीय दस्तावेज,

  • डिजिटल डेटा,

  • हार्ड डिस्क और गैजेट

जप्त किए गए हैं। टीम सुबह से ही अलग-अलग जगहों पर मौजूद है और जांच को लगातार विस्तार दिया जा रहा है।

अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं

अब तक ED ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि कार्रवाई किन-किन कारोबारियों से जुड़ी है। हालांकि जांच का दायरा कृषि क्षेत्र में किए गए निवेश, लेन-देन और संभावित मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका पर केंद्रित माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, दिनभर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में दबिश जारी रहने की संभावना है। फिलहाल ED की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन यह कार्रवाई राज्य में राजनीतिक और कारोबारी हलचल को बढ़ा सकती है।

कारोबारी जगत में हड़कंप

अचानक हुई इस छापेमारी ने पूरे कारोबारी जगत में सकते की स्थिति पैदा कर दी है। जिन इलाकों में कार्रवाई चल रही है, वहां

  • अधिकारियों की गाड़ियों का लगातार आना-जाना,

  • घरों और दफ्तरों को कब्जे में लेना,

  • दस्तावेजों की जांच

You may also like