Wednesday, March 18, 2026
Home » Blog » ऑपरेशन सिंदूर में शामिल जशपुर के बीएसएफ जवान की सड़क हादसे में मौत, छुट्टी में घर आया था, पत्नी से मिलने ससुराल जा रहा था

ऑपरेशन सिंदूर में शामिल जशपुर के बीएसएफ जवान की सड़क हादसे में मौत, छुट्टी में घर आया था, पत्नी से मिलने ससुराल जा रहा था

by CG Prime News
0 comments

जशपुर। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इससे पाकिस्तान को धूल चटाई गई। भारतीय फौज ने अपना पराक्रम दिखाया। इसमें जशपुर जिले का जवान भी शामिल थी। ऑपरेशन सिंदूर समाप्ती के बाद वह छुट्टी लेकर अपने घर जशपुर आ रहा था। तभी सड़क दुर्घटना में जवान की मौत हो गई। मृतक जवान का नाम कुलवंत पन्ना बताया जा रहा है, जो दो दिन पहले राजस्थान से छुट्टी पर घर लौटा था।

जैसलमेर में थी तैनाती

घटना की खबर परिजनों को मिलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने बताया कि, बीएसएफ का जवानकुनकुरी थाना क्षेत्र के गिनाबहार का रहने वाला है। महज 35 साल का कुलवंत 35वीं बटालियन जैसलमेर (डाबला, राजस्थान) में आरक्षक पद पर तैनात था। पूर्व में भारत की ओर से पाकिस्तान पर चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में भी कुलवंत की भागीदारी रही।

सिर पर आई गंभीर चोटें

ऑपरेशन सिंदूर समाप्त होने के बाद उसने अपनी बटालियन से छुट्टी ली थी। वह गृह ग्राम बरटोली (गिनाबहार) आया हुआ था। जवान कुलवंत पन्ना अपनी पत्नी से मिलने ससुराल दुलदुला जा रहा था। घर से निकलने के कुछ देर बाद ही गिनाबहार गौठान के पास पुलिया के समीप उनकी एक्टिवा अनियंत्रित होकर पुलिया के पीलर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने घायल को उठाया तो मालूम चला कि, उसका सिर बुरी तरह से फट चुका है। हर तरफ खून बिखर गया। जवाब के पैरों में भी गंभीर चोटें आईं।

छोटे भाई मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी उनके छोटा भाई जोनिक पन्ना और मंझले भाई आसीत पन्ना मौके पर पहुंचे। वहां से ग्रामीणों की मदद से घायल कुलवंत को कुनकुरी शासकीय अस्पताल में लाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें होलीक्रॉस अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही बटालियन में कार्यरत उनके सहकर्मी भी अस्पताल पहुंच गए।

You may also like