Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » Durg: कार से टकराया मवेशी, ग्रामीणों ने पति-पत्नी और बेटी को गाड़ी से उतारकर पीटा, 11 आरोपी गिरफ्तार

Durg: कार से टकराया मवेशी, ग्रामीणों ने पति-पत्नी और बेटी को गाड़ी से उतारकर पीटा, 11 आरोपी गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@भिलाई. कार में जा रहे परिवार से मारपीट और जान से मारने की धमकी देकर अपहरण करने वाले 11 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूरा मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र के अकोला की है। कुम्हारी थाना प्रभारी निरीक्षक जनक राम कुर्रे ने बताया कि पीडि़त परिवार की शिकायत के बाद अकोला ग्राम के 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह है पूरा मामला

पीडि़त राजेन्द्र कुमार शर्मा ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि 5 मई को अपने परिवार के साथ पुरानी बस्ती रायपुर रिश्तेदारी में गया था। वहां से वापस अपनी कार में अकोला होते हुए वापस अपने गांव कपसदा जा रहा था। ग्राम अकोला, रोड में गिट्टी रखा हुआ था, जिससे कार को किनारे से निकालते समय अचानक मवेशी कार के सामने आकर टकरा गया। उसी समय बाइक में दो लड़़के आए और गाड़ी रूकवाकर बोलने लगे की गाड़ी ठीक से चलाने नहीं आता क्या।

इस पर प्रार्थी सुनकर अपने गाड़ी को आगे बढ़ाकर अपने गांव कपसदा सत्तु होटल के पास पहुंचा था। उसी समय पीछे से ग्राम अकोला के बहुत से लोग आकर कार के सामने बाइक को खड़ी कर कार से उतारकर मारपीट करने लगे। प्रार्थी की पत्नी का बाल पकड़़कर खींचने लगे। कार में बैठी लड़की के साथ भी मारपीट की कोशिश की। ग्रामीण एक राय होकर जान से मारने की धमकी देने लगे। प्रार्थी को गौतम सेन और उसके साथी विक्की चक्रधारी और परशुराम साहू जबरदस्ती अपने मोटर बाइक में बैठाकर ग्राम कपसदा से ग्राम अकोला अपहरण कर ले गए।

पुलिस ने किया अपराध पंजीबद्ध

रिपोर्ट पर थाना कुम्हारी में अप. क्र. 66/2025 धारा 140(3),296, 351(3), 115(2), 190, 191(2) बीएनएस कायम कर अन्वेषण में लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम बनाकर कमल साहू, गौतम सेन, विक्की चक्रधारी, परशुराम साहू, बोधन लाल साहू, मुकेश साहू, नारद निषाद, रामगोपाल निषाद, कैलाश साहू, उवेश साहू, राजकुमार नेताम सभी को ग्राम अकोला से अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया। सभी आरोपियों को रिमांड में लेकर जेल भेज दिया गया।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

1. कमल साहू उम्र 54 साल पता ग्राम अकोला
2. गौतम सेन उम्र 37 वर्ष पता ग्राम अकोला
3. विक्की चक्रधारी उम्र 21 साल
4. परशुराम साहू उम्र 19 वर्ष
5. बोधनलाल साहू
6. मुकेश साहू उम्र 26
7. नारद निषाद उम्र 25 वर्ष
8. रामगोपाल निषाद उम्र 23 साल
9. कैलाश साहू उम्र 31 साल
10. उवेश कुमार साहू उम्र 26 साल
11. राजकुमार नेताम उम्र 43 साल

You may also like