Friday, May 15, 2026
Home » Blog » रिसाली निगम आयुक्त ने वर्क ऑर्डर के बाद भी काम शुरू नहीं करने वाले 12 निर्माण एजेंसियों को थमाया नोटिस

रिसाली निगम आयुक्त ने वर्क ऑर्डर के बाद भी काम शुरू नहीं करने वाले 12 निर्माण एजेंसियों को थमाया नोटिस

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@भिलाई. रिसाली नगर निगम (Risali nagar nigam) ने काम में लापरवाही और अरूचि बरतने वाले 12 निर्माण एजेंसियों को नोटिस जारी करते हुए अंतिम चेतावनी दी है। रिसाली निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ऐसे निर्माण एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है, जो काम करने में रूचि नहीं दिखा रहे है। जिसके बाद आयुक्त के निर्देश पर निगम के अधिकारी ने यह अंतिम नोटिस जारी की है।

किया जाएगा ब्लैक लिस्ट
आयुक्त मोनिका वर्मा ने बताया कि शासन के अलग-अलग मदों से वार्डों में नाली निर्माण, सीसी रोड और मंच निर्माण का कार्य स्वीकृत किया गया है। टेंडर प्रक्रिया में वरीयता के आधार पर कार्य आरंभ करने कार्यपालन अभियंता द्वारा कार्य आदेश भी जारी हो चुका है। इसके बाद भी निर्माण एजेंसी कार्य आरंभ करने में रूचि नहीं दिखा रहे है। उन्होंने बताया कि अंतिम नोटिस के बाद भी कार्य आरंभ न करने पर कार्य रद्द कर ब्लैक लिस्ट करने के लिए पंजीकृत विभाग को पत्र प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए है।

पहले किया था आगाह
बता दें कि जनवरी में आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा की थी। तब अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया था कि प्रभारी इंजीनियर कार्य आदेश की सूची रखे। कार्य आदेश के बाद फरवरी अंतिम सप्ताह तक कार्य हर हाल में पूर्ण करवाएं।
स्वच्छता और निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट लेने आयुक्त लगातार मॉर्निंग विजिट कर रही है। स्टेशन मरोदा वार्ड निरीक्षण के दौरान आयुक्त निर्माण कार्य स्थल पहुंची तो खुलासा हुआ कि एजेंसी ने कार्य प्रारंभ ही नहीं किया है।

You may also like