Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » Father killed his son : बेटे की पोर्न देखने की आदत से परेशान था पिता, सबक सिखाने लगा दिया ठिकाने

Father killed his son : बेटे की पोर्न देखने की आदत से परेशान था पिता, सबक सिखाने लगा दिया ठिकाने

by CG Prime News
0 comments

सोलापुर। Father killed his son महाराष्ट्र के सोलापुर में एक पिता को अपने 14 वर्षीय बेटे को जहर देकर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इतना ही नहीं शव को नाले में बहा दिया। पुलिस का कहना है कि शख्स ने अपने बेटे को इसलिए मार दिया था क्योंकि वह अपने फोन पर एडल्ट फिल्में देखता था और उसके स्कूल से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसलिए उसने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर बेटे को पिला दिया।

Father killed his son बेटे की उम्र मात्र 14 साल

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान विजय बट्टू के रूप में हुई है, जो दर्जी का काम करता है और सोलापुर शहर में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है। हत्यारोपी ने शुरू में अपने 14 वर्षीय बेटे विशाल की हत्या की बात अपनी पत्नी के साथ-साथ पुलिस से भी छुपाई थी। विजय अपनी पत्नी के साथ बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन गया।

नाले से मिला शव।

उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कुछ दिनों बाद, पुलिस को लड़के का शव दंपति के घर के पास एक नाले में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि विशाल के शरीर के अंदर सोडियम नाइट्रेट नामक जहर पाया गया था। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और विजय के परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ शुरू की।

कैसे पकड़ में आया पिता

पूछताछ के दौरान पुलिस को विजय द्वारा दी गई जानकारी में विसंगतियां नजर आईं। जब पुलिस अपनी जांच जारी रख रही थी। विजय ने अपनी पत्नी के सामने अपने बेटे की हत्या करने की बात कबूल कर ली। विजय ने कहा कि उन्हें स्कूल से विशाल द्वारा अन्य छात्रों को परेशान करने और पढ़ाई पर ध्यान न देने की कई शिकायतें मिल रही थीं।

ऐसे किया कत्ल

विजय अपने बेटे के बारे में स्कूल से शिकायतें मिलने से परेशान था। विजय घर में विशाल के व्यवहार और उसकी एडल्ट फिल्मों की लत से भी नाखुश था। सुबह, विजय अपने बेटे को अपनी बाइक पर ले गया और उसके लिए कोल्ड ड्रिंक खरीदी। जब उसका ध्यान हटा तो ड्रिंक में सोडियम नाइट्रेट मिला दिया। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद जब विशाल बेहोश हो गया तो विजय ने उसके शव को घर के पास एक नाले में फेंक दिया।

You may also like