Friday, March 6, 2026
Home » Blog » छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 3 युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 3 युवकों की मौत

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

शव रखकर सड़क पर बैठे सैकड़ों ग्रामीण, मध्यस्थता करने पहुंचे अफसरों को भी भगाया

CG Prime News@महासमुंद. महासमुंद जिले के मामला बसना थाना क्षेत्र में बुधवार रात सड़क हादसे में एक साथ 3 युवकों की मौत हो गई। तीनों की मौत से आक्रोशित परिजन और सैकड़ों ग्रामीण गुरुवार दोपहर 12 बजे से शव लेकर धरने पर बैठे हैं। ग्रामीण 20 से 25 लाख मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मौके पर पुलिस बल और तहसीलदार मौजूद हैं। इस बीच जब अफसरों ने मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार देने की बात कही तो ग्रामीण भड़क उठे और मौके से अफसरों को भगा दिया। दरअसल नेशनल हाईवे 53 पर छुईपाली टोल प्लाजा के पास एक बुधवार रात एक पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतकों के परिजन और सैकड़ों ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रख चक्काजाम कर दिया है।

स्टॉपर लोड था पिकअप में

ग्रामीण और मृतक के परिजन टोल प्लाजा में शव रखकर आज दोपहर से प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके चलते वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। वहीं परिजन शवों को रखकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं। पुलिस ग्रामीणों और परिजनों को समझाने की कोशिश में लगी हुई है। साथ ही टोल प्लाजा प्रबंधन भी बात कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार जिस पिकअप से एक्सीडेंट हुआ है उसे बीएसपीसीएल ने किराए पर हायर किया हुआ है। घटना के दौरान पिकअप में नेशनल हाईवे रिपेयरिंग के दौरान लगाए जाने वाले स्टॉपर लोड थे। इसी के चलते लोग टोल प्लाजा प्रबंधन से मुआवजा मांग रहे हैं।

सड़क से झाडिय़ों में जाकर गिरे तीनों युवक

मामला बसना थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक छुईपाली टोल प्लाजा के पास रात करीब साढ़े आठ बजे गिधली के रहने वाले दुखनासन बारीक, प्रशांत बारीक और बानीपाली का रहना वाला मुकेश साहू एक बाइक पर सवार होकर सरायपाली से बसना आ रहे थे। इस दौरान एक पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी। ये ठोकर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक बाइक सहित सड़क से दूर किनारे झाडिय़ों में जा गिरे। तीनों को गंभीर हालत में बसना अस्पताल लाया गया। तीनों के सिर, पैर के अलावा अंदरूनी चोट आई थी। इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया।

You may also like