Home » Blog » Big News: छत्तीसगढ़ में महिला इंटर्न डॉक्टर ने किया सुसाइड, मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में लगाई फांसी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में थी पदस्थ

Big News: छत्तीसगढ़ में महिला इंटर्न डॉक्टर ने किया सुसाइड, मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में लगाई फांसी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में थी पदस्थ

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@बिलासपुर. बिलासपुर में एक महिला इंटर्न डॉक्टर ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इंटर्न डॉक्टर ने छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (CIMS Bilaspur) के गल्र्स हॉस्टल में फांसी लगाई है। मृत महिला डॉक्टर अंबिकापुर जिले के सुखरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इंटर्नशिप कर रही थी। शनिवार को भानू प्रिया अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने बिलासपुर आई हुई थी। इसी दौरान सिम्स के गल्र्स हॉस्टल में उसने सुसाइड कर लिया। हालांकि सुसाइड के कारणों का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। मृतिका भानू प्रिया सिंह साल 2018 बैच की एमबीबीएस छात्रा थी। 2023 में वो पास आउट हुई थी।

पैरेंट्स को पुलिस ने दी सूचना

इंटर्न डॉक्टर भानू के सुसााइड की खबर मिलने के बाद हॉस्टल के अन्य स्टाफ भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी भानू के परिजनों और पुलिस को दी गई। पुलिस फिलहाल मामले में बाकी स्टूडेंट्स और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

सहेली के कमरे में लगाई फांसी

सिम्स के डीन रमणेश मूर्ति ने बताया कि भानू प्रिया सिंह सिम्स के गल्र्स हॉस्टल में रुकी थी। रविवार को उसकी सहेली बाहर गई थी। इसी दौरान करीब दोपहर 12 बजे उसने अपनी सहेली के कमरे में फांसी लगा ली। हॉस्टल में रहने वाली दूसरी मेडिकल स्टूडेंट्स ने भानू को फंदे से उतारा और इलाज के लिए सिम्स अस्पताल लाया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

You may also like