Saturday, February 14, 2026
Home » Blog » उत्तर प्रदेश की जमीन पर कदम रखते ही गेंगस्टर विकास का इनकाउंटर

उत्तर प्रदेश की जमीन पर कदम रखते ही गेंगस्टर विकास का इनकाउंटर

by cgprimenews.com
0 comments

बतादें की विकास दुबे को गुरुवार सुबह उज्जैन महाकाल दर्शन के दौरान सुरक्षा गार्ड की मदद से घेराबंदी कर महाकाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इसके बाद उसे लेने यूपी एसटीएफ उज्जैन पहुंची. वहां से उसे लेकर शुक्रवार को कानपुर लाया जा रहा था. उत्तर प्रदेश पुलिस के मुताबिक विकास को लेने एसटीएफ की तीन गाड़ियां गई थी. विकास की गाड़ी बीच में चल रही थी.

सुबह 8 बजे के करीब कानपुर से लगभग 15 किलोमीटर पहले हाइवे पर उसकी गाड़ी पलट गई. इससे वह पुलिस कर्मियों की पिस्टल छीनकर भाग रहा था और एनकाउंटर में उसे मार गिराया गया. पुलिस की इनकाउंटर की स्क्रिप्ट कई बड़े सवाल खड़े कर रही है. आखिर विकास दुबे के पीछे किसका हाथ था. पुलिस पूछताछ करती तो कई खाकी व सफेदपोश के कई बड़े राज खुल सकते थे, अब देखना यह है कि क्या विकास दुबे के अकाउंट में सारे राज दफन कर दिए जाएंगे या फिर यूपी सरकार उनकी जांच कराएगी.

You may also like

Leave a Comment