Home » Blog » छत्तीसगढ़ के दिग्गज भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की कार को ट्रक ने मारी ठोकर, हादसे में घायल नेता अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़ के दिग्गज भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की कार को ट्रक ने मारी ठोकर, हादसे में घायल नेता अस्पताल में भर्ती

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के मंत्री और दिवंगत नेता दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र प्रबल प्रताप सिंह की कार को एक ट्रक ने ठोकर मार दी। इस हादसे में कार सवार भाजपा नेता घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र में हुआ। भाजपा नेता बिलासपुर से रायपुर लौट रहे थे तभी उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया।

ड्राइवर गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता के कार के सामने मवेशी आ जाने के चलते ड्राइवर ने ब्रेक लगाया। तभी पीछे से आ रही ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दिया। हादसे के दौरान कार में गनमैन, ड्राइवर और प्रबल प्रताप मौजूद थे। हादसे के बाद प्रबल प्रताप को रायपुर के बालाजी अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर राम गणेश यादव (34) को हिरासत में ले लिया है।

आदिवासियों के घर वापसी के लिए चला रहे अभियान
प्रबल प्रताप सिंह जूदेव अपने पिता दिलीप सिंह जूदेव की ही तरह आदिवासी इलाकों में ऑपरेशन घर वापसी चला रहे हैं। 2013 से 2018 तक नगर पालिका परिषद जशपुर के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वे वर्तमान में प्रदेश भाजपा मंत्री भी है। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार प्रबल को कोटा विधानसभा सीट से टिकट दिया था, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी यह सीट कांग्रेस की झोली में चली गई।

You may also like