Friday, June 26, 2026
Home » Blog » आरक्षक भीम सिंह यादव के घर पहुंची ईडी, परिवार घर से लापता

आरक्षक भीम सिंह यादव के घर पहुंची ईडी, परिवार घर से लापता

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

नोटिस चस्पा कर ईडी की लौटी टीम

भिलाई. महादेव ऐप घोटाला में गिरफ्तार आरक्षक भीम सिंह यादव की पत्नी प्रिती यादव को समन देने उसके घर ईडी की टीम पहुंची। उसके घर में ताला मिला। ईडी की टीम ने एक घंटे तक इंतजार किया। जब कोई नहीं आया तो मकान में नोटिस चस्पा कर लौट गई।

गौरतलब है कि ईडी की टीम ने हाउसिंग बोर्ड में किराए पर रहने वाले चालक आसीम दास के घर पर दबिश दी थी। जहां करीब ५ करोड़ रुपए नकद मिले थे। उसके पूछताछ के बाद आरक्षक भीम सिंह यादव को ईडी ने रायपुर दफ्तर बुलाया। ईडी की टीम ने पूछताछ की। इसके बाद चालान प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। इस पूछताछ में ईडी को पता चला कि भीम सिंग यादव की पत्नी प्रिती यादव के बैंक खाते में लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है। उसी ट्रांजेक्शन के संबंध में ईडी उसकी पत्नी को पकडऩे के लिए आई थी। लेकिन ईडी की टीम का आने की भनक उसे परिवार को लग गई थी। वह घर में ताला लगाकर गायब हो गई। बताया जा रहा है कि भीम के भाई अर्जुन यादव और सहदेव यादव को समन दिया जा चुका है। दोनों अब तक ईडी के पास नहीं पहुंचे।

You may also like