Monday, June 15, 2026
Home » Blog » Durg: मवेशियों का अवैध परिवहन करते MP के 4 तस्कर गिरफ्तार

Durg: मवेशियों का अवैध परिवहन करते MP के 4 तस्कर गिरफ्तार

ढूंस-ढूंसकर भरा था बेजुबानों को

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग. Durg: 4 Smugglers from MP Arrested for Illegally Transporting Cattle दुर्ग जिले में मवेशियों की अवैध परिवहन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एमपी के रहने वाले आरोपियों के कब्जे से 6 मवेशी और पिकअप वाहन जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि चिखली चौकी क्षेत्र में संदेहास्पद पिकअप वाहन रोककर जांच किया गया। वाहन से मवेशियों के अवैध परिवहन का खुलासा हुआ।

आरोपियों को कोर्ट में किया पेश

आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2,32,000 रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।

रात में संदेहास्पद वाहन को देखकर दी सूचना

चिखली चौकी पुलिस ने बताया कि युवराज साहू की रिपोर्ट पर 23 अप्रैल की रात चिखली चौक के पास संदेहास्पद पिकअप वाहन क्रमांक ष्टत्र 05 ष्ठ 1007 को रोककर जांच की गई। पूछताछ एवं निरीक्षण के दौरान वाहन में 6 मवेशियों को ठूंस-ठूंस कर बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक परिवहन किया जाना पाया गया।

cg prime news

Durg: मवेशियों का अवैध परिवहन करते MP के 4 तस्कर गिरफ्तार, ढूंस-ढूंसकर भरा था बेजुबानों को

मामले में आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(घ) के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. निर्मल मनेश्वर, उम्र 38 वर्ष, निवासी मुंडीवाड़ा वार्ड क्रमांक 10, थाना कटंगी, जिला बालाघाट (म.प्र.)
2. तुलसीराम नागेश्वर, उम्र 60 वर्ष, निवासी घोपटोला मुंडीवाड़ा, थाना कटंगी, जिला बालाघाट (म.प्र.)
3. जयपाल नागेश्वर, उम्र 43 वर्ष, निवासी घोपटोला मुंडीवाड़ा, थाना कटंगी, जिला बालाघाट (म.प्र.)
4. भगतराम खरे, उम्र 43 वर्ष, निवासी बोरीखुर्द, थाना अरी, जिला सिवनी (म.प्र.)

इस टीम ने पकड़ा आरोपियों को

इस कार्रवाई में चिखली चौकी पुलिस स्टाफ और पेट्रोलिंग टीम की त्वरित, प्रभावी भूमिका रही। जिनके द्वारा सतर्कता पूर्वक संदेहास्पद वाहन की जांच कर अवैध परिवहन का खुलासा किया गया।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आमजन से अपील करती है कि पशु क्रूरता, अवैध परिवहन अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


You may also like