Wednesday, February 11, 2026
Home » Blog » होम आइसोलेशन में रहकर विधायक ने कराई कोरोना जांच, चंदूलाल चंद्राकार लैब की रिपोर्ट में निगेटिव, ली राहत की सांस

होम आइसोलेशन में रहकर विधायक ने कराई कोरोना जांच, चंदूलाल चंद्राकार लैब की रिपोर्ट में निगेटिव, ली राहत की सांस

by cgprimenews.com
0 comments

– जांच के 10 दिन बाद सरकारी रिपोर्ट पॉजिटिव वायरस हो रही

भिलाई. भिलाई नगर विधानसभा के विधायक देवेन्द्र यादव ने होम आइसोलेशन में रहकर कोरोना जांच करवाई। 13 अप्रेल को चंदूलाल चंद्राकार मेमोरियल लैब में जांच कराने पर दो दिन बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। तब उन्होंने राहत की सांस ली। इसके बाद जनता की बीच फिर से उतर गए।

विधायक के पीए देवेश पाणिग्रही ने बताया कि 11अप्रेल को उन्होंने जांच कराया था। 20 अप्रैल शाम 5 बजे को रिपोर्ट पॉजिटीव आई है, वहीं रिपोर्ट वायरल हो रही है। जबकि 15 अप्रैल को चंदूलाल चंद्राकार मेमोरियाल लैब की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी थी। विधायक देवेन्द्र यादव कोरोना को मात देकर लोगों के बीच में आए। उन्होंने बुधवार को निगम अधिकारियों व कर्मवीरों की बैठक ली और लोगों की मदद के लिए जन सहयोग से मिली एक एबुलेंस नगर निगम भिलाई को सौपा है। पिछले दिनों अस्पतालों का दौरा किया। साथ ही टाउनशिप के नलों से गंदा पानी सप्लाई होने की जानकारी मिल रही थी। बीएसपी के अधिकारियों से मिले और उनके साथ वाटर ट्रिटमेंट प्लांट पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्हें त्वरित व्यवस्था सुधारने की हिदायत दी

बता दें कोरोना की दूसरी लहर में उनके परिवार के पांच सदस्य कोरोना पॉजिटिव आए। इसकी जानकारी ट्वीट पर उन्होंने साझा किया था। वर्ष 2020 अप्रैल में विधायक देवेन्द्र यादव कोरोना पॉजिटिव हुए थे। अस्पताल में इलाज के बाद उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। कोरोना की जंग जीतकर घर वापस आए थे। लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। इस कोरोना की दूसरी लहर में फिर कोरोना अपनी चपेट में लिया है, लेकिन फिर उन्होंने कोरोना को हरा दिया।

You may also like

Leave a Comment