Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » Big Breaking: प्रदेश के वीवीआईपी जिला में अब सरकारी गाड़ी से की जा रही शराब की तस्करी, लॉकडाउन में 44 पेटी लोकल शराब से भरी दो गाड़ी पुलिस ने पकड़ी

Big Breaking: प्रदेश के वीवीआईपी जिला में अब सरकारी गाड़ी से की जा रही शराब की तस्करी, लॉकडाउन में 44 पेटी लोकल शराब से भरी दो गाड़ी पुलिस ने पकड़ी

by cgprimenews.com
0 comments

भिलाई@ CG Prime News. लॉकडाउन में शराब की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस ने दो जगहों पर छापेमार कार्रवाई करते हुए दो तस्करों का पीछा किया। जवानों को करीब आता देख तस्कर दोनों गाडिय़ों को छोड़कर भाग गए। लेकिन पुलिस तब हैरान हो गई, जब सफेद रंग की गाड़ी का नम्बर प्लेट सरकारी मिला। दुर्ग जिला वीवीआईपी जिला है, इसके बाद भी लोकल अंग्रेजी शराब की तस्करी बेधड़क की जा रही है। एक गाड़ी सीजी 02 यानी सरकारी और दूसरी सीजी 07 प्राइवेट पासिंग है। पुलिस ने दोनों गाडिय़ों से 44 पेटी अवैध लोकल अंग्रेजी शराब जब्त किया।

लॉकडाउन का फायदा उठा रहे थे तस्कर

नंदिनी थाना टीआई लक्ष्मण कुमेटी ने बताया कि सोमवार रात दो गाडिय़ों से अवैध शराब तस्करी की सूचना मिली थी। जिसके बाद सभी चेकिंग प्वाइंट को अलर्ट किया गया। बेमेतरा चौकी कंडरका क्षेत्र से होते हुए नंदिनी के ग्राम मलपूरी कला तरफ से एक मारुति कार सीजी- 02- 1413 और कवर्था से धमधा के रास्ते एक इनोवा गाड़ी भिलाई की तरफ आने की सूचना मिली। जिसके बाद नंदिनी थाना से टीम बनाकर ग्राम पथरिया और मलपूरी कला की ओर रवाना किया गया। ग्राम मलपूरी में मारूति चालक पुलिस को आता देख गाड़ी छोड़कर भाग गया। जब वाहन की जांच की गई तो उससे 18 पेटी गोवा शराब 1,03,680 रुपए का मिला। शराब की बोतलों में अरुणाचल प्रदेश राज्य के लिए विक्रय करना लेख है।

पुलिस को आता देख गाड़ी पेड़ से भीड़ा कर भागे तस्कर
कवर्धा से धमधा होते आ रहे वाहन को ग्राम पथरिया में पुलिस द्वारा नाकाबंदी किया गया। पुलिस को देखकर इनोवा सीजी 07 एके 8106 का चालक गाड़ी को अंधेरे में खड़ा कर भाग गया। वाहन को चेक करने पर 1 लाख 49 हजार 760 रुपए का 26 पेटी गोवा शराब मिला। पुलिस दोनों वाहन को जब्त करके आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। वहीं दोनों गाडिय़ों के नंबर के आधार पर वाहन मालिकों की भी तलाश की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment