Home » Blog » राष्ट्र विरोधी ताकतों को अंकुरित होने से पहले उसे कुचलने साथ आइए, धर्मांतरण को जड़ से खत्म करें: मनीष

राष्ट्र विरोधी ताकतों को अंकुरित होने से पहले उसे कुचलने साथ आइए, धर्मांतरण को जड़ से खत्म करें: मनीष

by cgprimenews.com
0 comments

भिलाई@CG Prime News. श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा धर्मांतरण के विरूद्ध चलाये जा रहे धर्म जागरण पखवाड़ा के तहत पदयात्रा की समापन सेक्टर-5 में हुआ। जिसमें धर्मांतरण के विरूद्ध अपनी आवाज मुखर करने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव रवि भगत भी शामिल हुए। बता दें 14 दिनों तक खारून से लेकर शिवनाथ नदी तक लगभग 230 किमी की पदयात्रा के दौरान हर क्षेत्र में लोगों ने धर्मांतरण के विरूद्ध अपनी आवाज बुलंद की। इस मौके पर करीब 2 हजार लोगों ने एकजुट होकर राष्ट्रविरोधी संकट को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया।

बड़ी संख्या में समिति के कार्यकर्ता, महिलाएं एवं युवा पदयात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम की शुरूआत सेक्टर -3 शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर की गई। पदयात्रा में करीब 2 हजार की संख्या में शामिल सेक्टर -4 होते हुए सेक्टर – 5 पहुंचकर समापन किया। प्रभु श्रीराम के दीप प्रज्जवलन कर इस दौरान कान्हा महाराज ने अपनी मंडली के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। धर्मांतरण के विरूद्ध एकजुट होकर धर्म परिवर्तन न करने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। इस दौरान भाजयुमो राष्ट्रीय सचिव रवि भगत एवं समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय का पुष्पमाला के साथ जोरदार स्वागत किया गया। भाजयुमो राष्ट्रीय सचिव रवि भगत ने समिति द्वारा धर्मांतरण के विरूद्ध शुरू किये गये इस अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक नागरिक को यह श्रीराम जन्मोत्सव समिति की इस पहल से प्रेरणा लेते हुए प्रण लेना चाहिए कि वे न तो धर्म परिवर्तन करेंगे और न ही किसी को करने देंगे। जो भी राष्ट्रविरोधी लोग इस तरह के कृत्य में शामिल हैं, हम उन्हें बिल्कुल भी सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि समिति के प्रयास के भिलाई- दुर्ग के सर्वसमाज के लोग एकजुट होकर धर्मांतरण के खिलाफ आगे आये, यह निश्चित ही पूरे प्रदेश एवं देश के लिए प्रेरणादायी है।

14 दिनों तक खारून से लेकर शिवनाथ नदी तक करीब 230 किमी की पदयात्रा

समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने सर्वप्रथम भिलाई- दुर्ग के प्रत्येक नागरिक औऱ सामाजिक संगठन का अभिनंदन करते हुए कहा कि इस धर्म जागरण में सभी ने समर्थन देकर एक बार सर्वसमाज की एकजुटता का संदेश पूरे प्रदेश- देश को दिया। उन्होंने कहा कि गत 14 दिनों तक खारून से लेकर शिवनाथ नदी तक लगभग 230 किमी की पदयात्रा के दौरान हर क्षेत्र में लोगों ने धर्मांतरण के विरूद्ध अपनी आवाज बुलंद की। सभी ने एकजुट होकर इस धर्म और राष्ट्रविरोधी संकट को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया। निश्चित ही समिति द्वारा शुरू किया गया यह अभियान अब दुर्ग जिले के हर व्यक्ति की आस्था से जुड़ा है। जो स्वयं अब लोगों को धर्म के प्रति जागरूक भी करेगा और धर्मांतरण करने से भी लोगों को रोकेगा। सर्वसमाज ने इस अभियान में अभूतपूर्व सहभागिता देते हुए यह प्रण लिया है कि वे निरंतर लोगों को धर्मांतरण के विरूद्ध एकजुट करेंगे। उन्होंने कहा कि भिलाई- दुर्ग जिसे हम लघु भारत का स्वरूप कहते हैं, ने एक बार फिर पूरे देश को एकता का उदाहरण दिया है। आइये हम सभी मिलकर इस एकता को बनाये रखें और धर्मांतरण को जड़ से खत्म करें।

धर्म के प्रति जागरूक करने का लिया संकल्प

सभा को संबोधित करते हुए समिति के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश माने ने उपस्थित लोगों से अपील कि है कि वे स्वयं एवं अपने आसपास के लोगों को धर्म के प्रति जागरूक करने का प्रण लें ताकि हम सब एकजुट होकर धर्म परिवर्तन को रोक सकें। सभा को प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर, जिलाध्यक्ष सेवकराम साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम संचालन सुमन कन्नौजिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रवीण पाण्डेय, श्रीमती मंजू दुबे,  विनोद सिंह, गारगी शंकर मिश्र, पीयूष मिश्र, जे. श्रीनिवास राव, श्रीमती रश्मि सिंह, रिंकू साहू, शिवप्रकाश शिबू, जोगिंदर शर्मा, जयशंकर चौधरी, आशीष चौधरी, अशोक यादव, अऱविंद जैन, श्रीमती रीना नैय्यर, दीनानाथ नैय्यर, हरीश यादव, ललित मोहन, राजेश प्रधान, तिलकराज यादव, दिलीप केशरवानी, मदन सेन, अमित पाण्डेय, सन्नी पाण्डेय, गुरप्रीत सिंह, जोनाथन जोना, राजा संधू, प्रतीक सिंह, अंजय पाण्डेय, संतोष मौर्या, कमल रणदिवे, रविंद्र चौहान, जीत शर्मा, रोहित सिंह, पलाश लीहितकर, प्रिंस राय, संजय सिंह राठौर ध्रुव पाण्डेय, गजेंद्र यादव, निखिल ताठे, रजत यादव, संदीप शर्मा, रोहित तिवारी, विष्णु मिश्रा, शंकर केड़िया समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

You may also like