Friday, February 20, 2026
Home » Blog » साहू समाज की इकाई चुनाव में संस्कार पैनल की एकतरफा जीत, इस्पात नगर के अध्यक्ष बने गोपाल

साहू समाज की इकाई चुनाव में संस्कार पैनल की एकतरफा जीत, इस्पात नगर के अध्यक्ष बने गोपाल

by cgprimenews.com
0 comments

भिलाई. CG Prime News. साहू समाज के इस्पात नगर इकाई चुनाव में मंगलवार को संस्कार पैनल ने एकतरफा जीत दर्ज की है। अपने प्रतिद्वंद्वी विकास पैनल के उम्मीदवारों को हराते हुए संस्कार पैनल के गोपाल राम सार्वा ने अध्यक्ष, युगल किशोर साहू ने उपाध्यक्ष और लता साहू ने महिला उपाध्यक्ष के पद पर कब्जा जमाया। रिसाली नगर निगम बनने के बाद साहू समाज ने 15 इकाई को मिलाकर रिसाली तहसील का गठन किया है। जिसमें से 9 इकाइयों में 15 मार्च से लेकर 24 मार्च तक चुनाव कराए जा रहे हैं। 25 मार्च के बाद परिक्षेत्र और तहसील का चुनाव होगा।

You may also like

Leave a Comment