Sunday, June 21, 2026
Home » Blog » नागपुर से कर रही थी ड्रग्स सप्लाई, दुर्ग पुलिस के लपेटे में आई महिला आरोपी

नागपुर से कर रही थी ड्रग्स सप्लाई, दुर्ग पुलिस के लपेटे में आई महिला आरोपी

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

पहचान के लिए एक आरोपी साथ ले गए थे

CG Prime News@भिलाई. महाराष्ट्र नागपुर से ड्रग्स सप्लाई करने वाली महिला को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक महिला आरोपी भिलाई के तस्करों को ड्रग्स की सप्लाई करती थी। बता देें पुलिस ने पूर्व में दो आरोपियों को पकड़ा था। दुर्ग पुलिस ने उन्हीं आरोपियों से मिले क्लू के आधार पर नागपुर में छापेमारी कर दबोच लिया।

एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने नशे के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाकर नशे के सामानों की तस्करी का नामोनिशान मिटाने के निर्देश दिए। इसी के मद्देनजर दुर्ग कोतवाली टीआई महेश ध्रुव ने पूर्व में ब्राउन शुगर की बिक्री करने वाले लक्की और लल्ला ढीमर को पकड़ा और जेल भेज दिया। उन आरोपियों ने नागपुर में एक महिला सप्लायर के होने का इनपुट दिया। तब मुख्य सप्लायर तक पहुंचने की रणनीति बनाई। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर टीम नागपुर पहुंची। ड्रग्स पैडलर महिला आरोपी इतवारी रेल्वे स्टेशन शांति नगर निवासी चित्रा ठाकुर पति मनोज रांगडाले को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी महिला के खिलाफ धारा 8, 21 (बी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।


You may also like