Friday, December 5, 2025
Home » Blog » छत्तीसगढ़ में 24 घंटे के अंदर नक्सल एरिया में पदस्थ दो जवानों ने की आत्महत्या, सर्विस राइफल से खुद पर चलाई गोलियां

छत्तीसगढ़ में 24 घंटे के अंदर नक्सल एरिया में पदस्थ दो जवानों ने की आत्महत्या, सर्विस राइफल से खुद पर चलाई गोलियां

by cgprimenews.com
0 comments

रायपुर. छत्तीसगढ़ में 24 घंटे के दौरान दो जवानों ने सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पहली घटना शनिवार दोपहर बीजापुर के पामेड़ थाना परिसर की है। जहां छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान ने खुद को गोली मार ली। वहीं दूसरी रविवार सुबह सुकमा के पुसपाल में हुई। वहां सीएएफ (छत्तीसगढ़ आम्र्ड फोर्स) के जवान ने बैरक में खुद को गोली मारी। बताया जा रहा है कि दोनों जवान मानसिक रूप से परेशान थे।

सुकमा में जवान ने 6 राउंड फायर किए
जानकारी के मुताबिक, शांति नगर तालाब रोड भिलाई निवासी दिनेश वर्मा पुत्र बंशीलाल वर्मा सीएएफ चौथी बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। उसकी ड्यूटी इन दिनों सुकमा के पुरसपाल स्थित कैंप में थी। जवान रविवार सुबह मेस में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक से बैरक में चला गया। सुबह करीब 8.50 बजे गोलियां चलने की आवाज सुनकर साथी जवान भागकर बैरक में पहुंचे। वहां दिनेश का शव लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि दिनेश ने अपनी सर्विस राइफल से करीब 6 राउंड फायरिंग किए। गोलियां उसके शरीर के आर-पार निकल गईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी पुसपाल और एसडीओपी तोंगपाल भी पहुंच गए हैं। मामले को लेकर साथी जवानों से पूछताछ हो रही है। हालांकि अभी तक उसके आत्महत्या करने का कारण सामने नहीं आ सका है।

बीजारोपण में गोली जवान की ठोढ़ी को चित् हुए निकल गई

वहीं दूसरी ओर बीजापुर के पामेड़ थाना परिसर में शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे पुलिस कांस्टेबल विनोद पोर्ते ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली उसकी ठोढ़ी को चीरते हुए निकल गई। उसका शव रविवार को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा तो घटना का पता चला। जवान बिलासपुर में पाली ब्लॉक के सिरसा गांव का रहने वाला था। उसकी ड्यूटी नक्सल प्रभावित इलाके पामेड़ थाने में थी।

You may also like

Leave a Comment