Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » मंदिर में चोरी नहीं कर पाया तो पुजारी की बछिया के साथ युवक ने शराब के नशे में किया गंदा काम, लोगों ने किया पुलिस के हवाले

मंदिर में चोरी नहीं कर पाया तो पुजारी की बछिया के साथ युवक ने शराब के नशे में किया गंदा काम, लोगों ने किया पुलिस के हवाले

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. छत्तीसगढ़ की स्टील सिटी भिलाई में बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने मंदिर में चोरी की कोशिश में नाकाम होने पर मंदिर के पुजारी की बछिया के साथ गंदा काम किया। लोगों की जब युवक की हरकत पर नजर पड़ी तो तुरंत उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक शराबी युवक ने सड़क में घूम रही गौवंश के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया। जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। सुपेला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

चोरी की कोशिश की
सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार तड़के 5.5 बजे की है। वैशाली नगर निवासी जालंधर छूरा शराब के नशे में प्रियदर्शिनी परिसर की तरफ गया। वहां उसने सुनसान क्षेत्र देखकर वहां घूम रही बछिया के साथ गलत संबध बनाने की कोशिश की। उसने मंदिर में भी चोरी की कोशिश की थी।

सीसीटीवी खोज रही पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है, जिससे आरोपी के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटाकर न्यायालय में पेश किया जा सके।

You may also like