Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » छत्तीसगढ़ में तांत्रिक साधना के दौरान दो भाईयों की मौत, मां बोली नाग लोक से आए हैं लोग, बाबा की फोटो रखकर दो बेटियों के साथ कर रही थी साधना

छत्तीसगढ़ में तांत्रिक साधना के दौरान दो भाईयों की मौत, मां बोली नाग लोक से आए हैं लोग, बाबा की फोटो रखकर दो बेटियों के साथ कर रही थी साधना

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@बिलासपुर. बिलासपुर संभाग के सक्ती जिले में सात दिन से बंद कमरे में तंत्र साधना के दौरान 2 सगे भाइयों की मौत हो गई। वहीं मृतकों की मां और उसकी दो बेटियों सहित चार लोग पागलों की तरह व्यवहार करते हुए मिले। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराय गया है। मामला बारद्वारा थाना क्षेत्र का है। जहां ये सभी लोग अपने ही घर में अंदर से खुद को बंद करके सात दिन तक उपवास के साथ तंत्र साधना कर रहे थे।

उज्जैन के बाबा की फोटो रखकर कर रहे थे साधना
डीएसपी शक्ति मनीष कुंवर ने बताया कि, ग्राम तांदुलडीह निवासी फिरित बाई के पति की मौत हो चुकी है। वह अपने 3 बेटे और 2 बेटियां के साथ घर के एक कमरे में तांत्रिक साधना कर रही थी। सामने उज्जैन के किसी बाबा की फोटो रखी थी। यह सब कुछ 7 दिनों से चल रहा था। इतने दिनों तक घर से किसी के बाहर नहीं निकलने और चिल्लाने की आवाजें सुनकर पड़ोसियों ने रिश्तेदार को सूचना दी। इस पर फिरित बाई का भतीजा पहुंचा और उसने पड़ोसियों के साथ मिलकर दरवाजा खुलवाया। फिरित बाई ने दरवाजा खोलते हुए कहा कि घर में पूजा-पाठ चल रही है।

नागलोक से आए हैं लोग
इसके बाद ग्रामीणों ने कमरे में झांककर देखा तो पता चला कि फिरित बाई का बेटा विकास गोड़ (25) और विक्की गोड़ (22) जमीन पर पड़े हुए हैं। बाकी लोग भी चिल्ला रहे हैं। इस पर ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तो महिला बोली की सत्संग सुनने के लिए बैठ जाओ। महिला अपनी दोनों बेटियों को सामने बिठाए हुए थी। बोल रही थी कि नागलोक से भी लोग आए हैं। यहां सब लोग बैठ जाओ। इस दौरान महिला जय गुरुदेव के नारे लगवाती है। वहीं जमीन पर पड़े अपने दोनों बेटों के लिए कहती है कि वो सत्संग सुनने के लिए गए हैं।

जमीन पर पड़े थे दोनों भाई
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला, उसकी 2 बेटियों और एक बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि चारों की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस जब पहुंची तो परिवार के सभी लोग साधना कर रहे थे। वहीं दोनों भाई जमीन पर पड़े थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उनके शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
महिला बोली- दोनों बेटे सत्संग सुनने गए हैं

मौके से पूजा और पठन सामग्री मिली
घटनास्थल पर पूजा और पठन सामग्री और कुछ कपड़े मिले हैं। काफी दिनों से कमरा बंद था। उनकी मौत दम घुटने से हुई है या हत्या है या आत्महत्या यह एक्सपर्ट की राय पर निर्भर है। वहीं लोगों का कहना है कि धन-संपत्ति के लालच में तांत्रिक क्रिया की जा रही थी।

You may also like