Friday, February 13, 2026
Home » Blog » CBI करेगी एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले की जांच, सुप्रीम कोर्ट का निर्णायक फैसला

CBI करेगी एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले की जांच, सुप्रीम कोर्ट का निर्णायक फैसला

by cgprimenews.com
0 comments

दिल्ली. CG Prime News. सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णायक फैसला आ गया है। देश की शीर्ष अदालत ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग स्वीकार कर ली है। साथ ही यह भी कहा कि इस मामले में बिहार पुलिस की एफआईआर भी सही है। इस मामले में बिहार सरकार को भी जांच का अधिकार है।

सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई पुलिस को सभी जांच रिपोर्ट सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया है। साथ ही महाराष्ट्र सरकार को भी सीबीआई से मदद करने को कहा गया है। सुशांत सिंह राजपूत मौत के दो महीने से ज्यादा बीत चुका है। इसके बावजूद इसकी जांच पर अभी पेंच फंसा हुआ है। इस मामले में सुशांत सिंह राजपूत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने पटना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों सहित छह व्यक्तियों पर अपने पुत्र को आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के उपनगर बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में फंदे से लटके पाए गए थे। फिलहाल मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। लेकिन मुंबई पुलिस की जांच पर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। मुंबई पुलिस पर जांच के सबूत मिटाने के आरोप लगे हैं।

You may also like

Leave a Comment