Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » गर्लफ्रेंड के साथ घूमने निकला था पति, बीच सड़क पत्नी ने पकड़ लिया फिर जो शुरू हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

गर्लफ्रेंड के साथ घूमने निकला था पति, बीच सड़क पत्नी ने पकड़ लिया फिर जो शुरू हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@कोरबा. कोरबा में एक पत्नी ने अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया। जिसके बाद बीच सड़क तीनों का जो हाई वोल्टेज ड्रामा चला उसे देखकर लोग भी हैरान रह गए। गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े जाने पर जब पत्नी ने अपने पति से सवाल किया तो उसने उल्टा महिला की पिटाई कर दी। यह देख वहां मौजूद लोगों ने भी पति के गर्लफ्रेंड की पिटाई कर दी। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चौपाटी का है।

Read More: मोबाइल नहीं देने पर 9 वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, घर में फंदे पर झूलते मिली, जब तक अस्पताल ले गए रूक गई थी सांसें ….

पुलिस पहुंची मौके पर
पति-पत्नी और गर्लफ्रेंड का हाई वोल्टेज ड्रामा देखकर चौपाटी में मौजूद कुछ लोगो ंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद सिविल लाइन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद मौजूद लोगों को वहां से हटाया गया। साथ ही समझाइश देकर दोनों पक्षों को शांत कराया। बताया जा रहा है कि ये ड्रामा काफी समय तक चलता रहा। इस घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

भीड़ ने प्रेमिका को कार से बाहर निकालकर पीटा
पति के पीटने से पत्नी मदद के लिए चिल्लाने लगी तो चौपाटी के लोग मौके पर एकजुट हो गए। इस दौरान गर्लफ्रेंड ने वीडियो बनाने पर एक अन्य युवती का मोबाइल छीनकर फेंक दिया। इससे वहां मौजूद भीड़ भड़क गई और महिला को बाहर खींचकर धुनाई कर दी। सभी लोग पति के द्वारा पत्नी को पीटे जाने का विरोध करने लगे। वहीं कुछ लोग इस विवाद का वीडियो बनाते रहे।

You may also like