Wednesday, February 11, 2026
Home » Blog » Big Breaking : नीट, आईआईटी और जेईई के परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचाने सरकार ने की है नि:शुल्क व्यवस्था

Big Breaking : नीट, आईआईटी और जेईई के परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचाने सरकार ने की है नि:शुल्क व्यवस्था

by cgprimenews.com
0 comments

– नोडल अधिकारी डॉ. रविराज ठाकुर से कर सकते हैं संपर्क
दुर्ग. CG Prime News@ आगामी नीट, आईआईटी और जेईई समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने छात्र -छात्राओं को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की सुविधा उपलब्ध कराने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी कलेक्टरों को निर्देशित दिए है। दुर्ग जिला आदेश के अनुपालन में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने इसकी व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति की है। डॉ. रविराज ठाकुर यह कार्य देखेंगे। जिन छात्र-छात्राओं को स्वयं के वाहन से आने में असुविधा है, वे इसके लिए डॉ. ठाकुर से संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र तक लाने ले जाने की सुविधा उनके द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। छात्राएं अपने साथ एक अभिभावक को भी ले जा सकती हैं। इसके लिए डॉ. ठाकुर के मोबाइल 73895-77569 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment