Monday, May 11, 2026
Home » Blog » मुख्यमंत्री ने किया 11 करोड़ के विकास कार्य का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने किया 11 करोड़ के विकास कार्य का लोकार्पण

by cgprimenews.com
0 comments

CG Prime News@भिलाई. हमारे तीर्थ स्थल हमारे धरोहर हैं। यहां तीर्थयात्रियों के लिये सुविधाओं का विकास हमारे लिए प्राथमिकता है और इस दिशा में बड़ा काम पिछले चार वर्षों में हुआ है। यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कौही में आयोजित मेले में भगवान शिव के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं से कही।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 11 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि आप सभी की मंगलकामना भगवान भोलेनाथ से करता हूं। हमेशा की तरह इस बार भी कौही मेले में हजारों श्रद्धालु मौजूद हैं। भगवान शिव को औधड़दानी कहते हैं। जहां भी शिव विराजे हैं वहां मेले लगे हैं। भगवान शिव का आशीर्वाद हम पर है। प्रदेश समृद्धि की राह पर है। साधु संत कहते हैं कि शिव भाव से ही सारे जीवों की सेवा करना है। हमने इसे ही लक्ष्य माना है। कोरिया से सुकमा तक 2200 किमी में रामवनगमनपथ को विकसित करने काम हो रहा है। कौशल्या महोत्सव मनाने का हमने निर्णय किया है।

राजिम में बनेगा 55 एकड़ क्षेत्र का मेला परिसर

शिवरीनारायण में और राजिम में हम अधोसंरचना विकसित कर रहे हैं ताकि तीर्थयात्रियों को अधिकतम सुविधा मिल पाए। राजिम में 55 एकड़ क्षेत्र को मेला परिसर के रूप में विकसित कर रहे हैं। राजिम में तीर्थयात्रियों को रहने की सुविधा यहां मिल पाएगी। गुरू घासीदास से जुड़े तीर्थस्थलों में भी हम अधोसंरचना और सुविधा जुटा रहे हैं। आर्थिक रूप से प्रदेश को बेहतर करने और शिक्षा स्वास्थ्य से संबंधित सुविधा जुटाने का कार्य कर रहे हैं।

You may also like