Friday, March 6, 2026
Home » Blog » मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई

मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

कांग्रेस के दिग्गज नेता पहुंचे उनके निवास

CG Prime News@दुर्ग. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को मीनाक्षी नगर बोरसी दुर्ग स्थित गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के निवास पहुंचे। उन्होंने 75 वे जन्मदिन पर उन्हें बधाई व शुभकामनाए दी। मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री के दीर्घायुजीवन की मंगल कामना की।

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे ने गृहमंत्री को गले लगा कर उनको जन्मदिन की बधाई दी। वहीं विधायक अरुण वोरा, देवेंद्र यादव ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी और उनसे आशीर्वाद लिया। इसके अलावा अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में लोग गृह मंत्री निवास पहुंचे और उन्हें 75 में जन्मदिन की बधाई दी।

You may also like