Friday, October 23, 2026
Home » Blog » महासमुंद में भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्रक में घुसी सूमो, चार लोगों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

महासमुंद में भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्रक में घुसी सूमो, चार लोगों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

by cgprimenews.com
0 comments

Big Breaking CG Prime News @ रायपुर. छत्तीसगढ़ के महासमुंद तेज रफ्तार सूमो खड़ी ट्रक में जा घुसी, जिससे सूमो में सवार 4 की मौत हो गई, वहीं 5 अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। शनिवार-रविवार दरम्यानी रात करीब 3 बजे नेशनल हाइवे 53 की है। पिथौरा थाना क्षेत्र में टेका के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जनकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के रहने वाले 9 लोग सूमो में सवार होकर महाराष्ट्र जा रहे थे, उनकी गाड़ी महासमुंद जिले के टेका के पास पहुंची थी, कि ड्राइवर को झपकी लग गई। जिसकी वजह से सूमो अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई फिर खड़ी ट्रक में जा घुसी।

हादसा इतना भीषण था कि सूमो सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बॉडी सूमो में फंसी थी, घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची और शवों को गाड़ी से बाहर निकाला। साथ ही घायलों को इलाज के लिए रायपुर रवाना किया गया है।


इनकी हुई मौत
मृतकों के नाम भारत रविदास, मिथुन सिन्हा, समल सिन्हा एवं विजय दास हैं. जबकि राकेश सिन्हा (20), उतपल सिन्हा (19),गोकुल सिन्हा (20), चिरंजीव सिंह(22) एवं कृष्णा सिगो (22) गम्भीर रूप से घायल हैं। वहीं मृतकों का शव पोस्टमार्टम ग्रह में रखा गया है।

दुर्घटना की सूचना के बाद थाना प्रभारी एन के स्वर्णकार दल बल के साथ तत्काल घटनास्थल एनएच 53 रोड ग्राम टेका राजू ढाबा के पास पहुंचे। इस घटना में सूमो सवार 9 लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। एक ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। बाकी 5 गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर मेकाहारा भेज दिया गया है।

You may also like