Friday, February 13, 2026
Home » Blog » हेमचंद विवि के कॉलेजों में एडमिशन लेने से चूके छात्रों को सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में 15 नवंबर तक मिल सकेगा दाखिला

हेमचंद विवि के कॉलेजों में एडमिशन लेने से चूके छात्रों को सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में 15 नवंबर तक मिल सकेगा दाखिला

by CG Prime News
0 comments

भिलाई . पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। किन्हीं कारणों से हेमचंद यादव विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में नियमित विद्यार्थी के रूप में प्रवेश लेने से वंचित रहे अभ्यर्थियों यहां एडमिशन ले सकते हैं। इसी तरह स्वाध्यायी परीक्षार्थी के रूप में विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए पंजीयन न करा पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी यह एक तरह का अवसर है।

मान्यता प्राप्त डिग्री मिलेगी

अपनी शिक्षा जारी रखने का यह सुनहरा मौका है। पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षण पद्धति से शिक्षार्थी अपना अध्ययन अपने घर से कर सकते हैं। किसी भी शासकीय या अशासकीय प्रतिष्ठान, विभाग, उद्योग में नौकरी करने वालों व व्यवसायी और गृहिणियों के लिए भी सुविधाजनक इस पद्धति से अध्ययन करके मान्यता प्राप्त डिग्री हासिल की जा सकती है।

इन विषयों में मिलेगा दाखिला

क्षेत्रीय केंद्र दुर्ग के समन्वयक डॉ. डीएन शर्मा ने बताया कि इस अंतिम तिथि के तहत विद्यार्थियों को बीएससी (बायो), बीएससी (गणित), बीकॉम, बीए, बीलिब, बीबीए जैसे स्नातक स्तरीय और हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, छत्तीसगढ़ी,  समाजशास्त्र शिक्षा आदि विषयों में एमए एवं एमकाम व एमएसडब्ल्यू के पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश दिए जाएंगे। इसके अलावा पीजीडीसीए में सीट की उपलब्धता तक पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश लिया जा सकता है।
                                              —————–

You may also like