Friday, April 24, 2026
Home » Blog » निर्माण में लापरवाही करने वाले ठेकेदारों व एजेंसी पर कड़ी कार्रवाई होगी

निर्माण में लापरवाही करने वाले ठेकेदारों व एजेंसी पर कड़ी कार्रवाई होगी

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

संबंधित विभाग के अधिकारी भी नियमों की अनदेखी के होंगे जिम्मेदार

CG Prime News@दुर्ग. जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत मंगलवार को प्रबंधकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में हुई। कलेक्टर ने डीएमएफ मद से स्वीकृत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। निर्माण में लापरवाही करने वाले ठेकेदार व एजेंसी पर कड़ी कार्यवाही होगी। इसमें नियमों की अनदेखी करने वाले संबंधित विभाग की अधिकारियों को भी नहीं बक्शा जायेगा। उन्होंने कहा कि खनिज विकास निधि राशि का उपयोग विकास कार्यो में करने के लिए राशि मिली। लंबे समय से अधूरे पड़े कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

प्रबंधकारिणी बैठक में कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों व ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। कलेक्टर ने अप्रारंभ कार्यों की सूची तैयार कर शासन के निर्देशों के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्धारित निविदाओं के नियमों का पालन करते हुए कार्य कराने कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य में नियमों की अनदेखी अथवा लापरवाही पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
अधूरे पड़े कार्यों को पूरे करने के दिए निर्देश कलेक्टर ने सखी वन स्टाफ सेंटर में नाली निर्माण, आदिम जाति कल्याण विभाग को प्रयास विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, आईटीआई कैम्पस में पेयजल व्यवस्था, जामगांव (आर) में पंचायत भवन के जीर्णोद्धार, स्वामी आत्मानंद स्कूलों में अन्य निर्माण कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, आयुक्त नगर निगम देवेश धु्रव, आशीष देवांगन, लोकेश चंद्राकर आदि मौजूद रहे।

You may also like