Home » Blog » दो पार्टियों की लड़ाई में पीसे एसपी शलभ सिन्हा, चुनाव आयोग ने बुलाया पीएचक्यू

दो पार्टियों की लड़ाई में पीसे एसपी शलभ सिन्हा, चुनाव आयोग ने बुलाया पीएचक्यू

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

तीन जिलों के कलेक्टर अब मंत्रालय में देंगे सेवा

CG Prime News@भिलाई. चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता लगने के दूसरे दिन बुधवार शाम को बड़ी प्रशासनीक सर्जरी कर दी। इसमें तीन जिलों के कलेक्टर तीन आईपीएस समेत दो राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को रायपुर मुख्यालय बुला लिया। दरअसल भिलाई में राजनैतिक पार्टियों के स्लोगन की पुताई में पक्षपात से उपजे विवाद में एक दल के समर्थकों के खिलाफ एकतरफा एफआईआर दर्ज कर दी। चुनाव के समय पक्षपात से बवाल मच गया। एसपी शलभ सिन्हा और एएसपी संजय ध्रुव को हटा दिया गया।

जारी आदेश के अनुसार बिलासपुर के कलेक्टर संजीव कुमार झा, रायगढ़ के कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, दुर्ग एसपी शलभ कुमार सिन्हा, राजनांदगांव एसपी अभिषेक मीणा, कोरबा एसपी उदय किरन समेत राज्य पुलिस सेवा के एएसपी संजय ध्रुव, बिलासपुर के एएसपी अभिषेक महेश्वरी और विशेष सचिव मनोज सोनी का तबादला कर दिया है। निर्वाचन आयोग के आदेश के अनुसार जिन आईपीएस को हटाया गया है। वे अब पुलिस मुख्यालय रायपुर में अपनी सेवाएं देंगे। वहीं भारतीय प्रशासनीक सेवा के अधिकारी मंत्रालय में संयुक्त सचिव का कार्यभार संभालेंगे। गौरतलब है कि आयोग ने चुनाव के मद्देनजर यह कार्रवाई की है। इनमें सबसे बड़ी कार्रवाई मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के गृह जिले दुर्ग की मानी जा रही है। इससे पूरे पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।

You may also like