Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » Breaking News: बिजनेसमैन के घर में डकैती, हाथ-पैर बांधकर 35 तोला सोने ले उड़े नकाबपोश

Breaking News: बिजनेसमैन के घर में डकैती, हाथ-पैर बांधकर 35 तोला सोने ले उड़े नकाबपोश

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG Prime News

दिलीप टिम्बर रसमड़ा की घटना

भिलाई. बिजनेसमैन के घर में डकैती की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाश घर में घुसे। विजनेसमैन दिलीप मिश्रा के हाथ-पैर को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद घर की तलाशी लेकर 35 तोला सोना लेकर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। थाना और एसीसीयू टीम ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

पुलगांव थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार की दरमियानी रात 2.30 बजे की घटना है। रसमड़ा दिलीप टिम्बर के संचालक दिलीप मिश्रा का घर नेशनल हाइवे के किनारे है। वे अपने परिवार के साथ घर में सोए थे। आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश पहुंचे। घर के सामने दरवाजा को तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद दिलीप मिश्रा को घेर लिए। उसका हाथ पैर को बांध दिए। आलमारी को तोड़ा और पूरा सामान बिखरा दिया। आलमारी में रखे 35 तोला सोना पर हाथ साफ कर दिए। इसके बाद मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी कैमरे में नजर आए बदमाश

सूचना पर पुलगांव थाना और एसीसीयू की टीम पहुंची। पुलिस के मुताबिक दिलीप की फर्नीचर की दुकान और आरामिल है। वहीं घर भी बनाया है। दूसरा मकान दुर्ग में भी है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में नकाबपोश कैद हो गए है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।

बाहरी गैंग की आशंका

मामले में दुर्ग पुलिस ने जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि वारदात के तरीका से आशंका जताई जा रही है कि यह बाहरी गैंग है। अक्सर झबुआ गिरोह ऐसी घटना को अंजाम देता है। रायपुर, राजनांदगांव और डोंगरगढ़ में सेमपैर्टन पर वारदात को अंजाम दिया है। वे नेशनल हाइवे के किनारे लगे घरों को निशाना बनाते है। ट्रक से उतरते है और वारदात को अंजाम देकर भाग जाते है। फिलहाल पुलिस टीम मामले में आरोपियों की खोजबीन में लग गई है।

You may also like