Home » Blog » सड़क सुरक्षा माह: डीएसपी ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाया टैफिक का पाठ

सड़क सुरक्षा माह: डीएसपी ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाया टैफिक का पाठ

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

2500 लोगों को यातायात नियम संबंधित समझाइश देते हुए पाम्पलेट बांटा

भिलाई. मंगलवार को दूसरे दिन ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर कृष्णा पब्लिक स्कूल कुटेला भाठा के छात्र-छात्राओ को यातायात नियम सड़क संकेत, रोड मार्किग, ट्रैफिक सिग्नल, वाहन चलाते समय हम क्या नहीं करना चाहिए और किन- किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं 25 लोगों ने लर्निंग लाइसेंस बनवाया।

स्कूली छात्र-छात्राओं से कहा गया कि जब आप आज स्कूल से अपने घर जायें तो इन बातों को अपने परिजन, पड़ोसी, दोस्त, भाई, बहन को जरूर बतायें। कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली छात्र-छात्राओं से यातायात नियम संबंधित प्रश्न पूछा गया जिसका जवाब देने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के साथ साथ सडक दुर्घटनाओं को रोकने के प्रयास में बाफना टोल प्लाजा में यातायात पुलिस एवं टोल प्रबंधन के साथ मिलकर भारी वाहनों एवं दो पहिया वाहन के पीछे रेडियम स्टीकर लगाया गया ताकि रात के समय इन वाहनों को पीछे से आ रहे वाहन आसानी से देख सके ताकि किसी प्रकार सडक दुर्घटना न हो। सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर परिवहन विभाग ने कार्यालय में लर्निंग लाइसेंस बनाएं।

You may also like