RCB ने CSK के लिए बजाया ‘डोसा, इडली, सांभर, चटनी-चटनी’ BCCI का एक्शन

RCB और CSK के मुकाबले के दौरान DJ विवाद के बाद बढ़ी तकरार

बेंगलुरु 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के ‘राइवलरी वीक’ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले के बाद विवाद खड़ा हो गया है। 5 अप्रैल को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए इस मैच के दौरान एक गाने को लेकर CSK ने आपत्ति जताते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से शिकायत की है।

READ MORE –अवनीत कौर ने तोड़ी चुप्पी: प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर दिया जवाब

CSK का आरोप है कि उनकी पारी शुरू होने से पहले स्टेडियम के DJ ने ‘डोसा, इडली, सांभर, चटनी’ गाना बजाया। यह गाना सोशल मीडिया पर अक्सर दक्षिण भारतीयों से जुड़े स्टीरियोटाइप मीम्स में इस्तेमाल होता है। टीम को लगा कि यह उनके खिलाड़ियों और संस्कृति का मजाक उड़ाने जैसा है, जिससे उन्होंने नाराजगी जताई। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मामले को गंभीर बताते हुए BCCI के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है।

विवाद के बीच खेले गए इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए CSK को 43 रनों से हराया। हालांकि रिकॉर्ड्स में CSK का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन हाल के मुकाबलों में RCB ने बढ़त बनाई है, जिससे दोनों टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा और भी तीखी हो गई है।

Related posts

Breaking: दुर्ग जिले में गांजा बेचने वाले तस्कर की 8 करोड़ की कृषि भूमि फ्रीज

भिलाई में हेरोइन का अवैध कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

सूटकेस में गौमांस की तस्करी, बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास मां-बेटी गिरफ्तार