कवर्धा में कारोबारी ने पत्नी, बेटा-बेटी के साथ पिया जहर, चारों की हालत नाजुक

Oplus_16908288

CG Prime News@कवर्धा. In Kawardha, a businessman consumed poison along with his wife, son, and daughter छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में उधार में दिए 5 करोड वापस नहीं मिलने पर एक कारोबारी ने अपने पूरे परिवार के साथ जहर पी लिया है। घटना मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात की है। मिली जानकारी के अनुसार कारोबारी ने जहर पीने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है। परिवार के सभी चारों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कोतवाली थाने इलाके की है।

बच्चों को भी पिलाया जहर

मिली जानकारी के मुताबिक व्यापारी योगेश जैन उम्र 42 साल ने अपनी पत्नी सुमन जैन 37 साल बेटे प्रिंस 17 साल और बेटी तरीका 16 साल को 14 अप्रैल की रात जहर कीटनाशक दे दिया। फिर खुद भी पी लिया। रात करीब 2:30 बजे योगेश ने बड़े भाई लक्ष्मी चंद को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते परिजन मौके पर पहुंचे और सभी को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है। योगेश जैन की कवर्धा के लोहारा रोड स्थित भागो टोला के पास एक बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है।

लिखा तीन पन्नों का सुसाइडल नोट

पुलिस को घटनास्थल से तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। इसमें 4 से 5 करोड रुपए के लेनदेन की बात लिखी गई है। नोट में एक व्यक्ति पर 5 करोड रुपए से अधिक की राशि बकाया होने की बात कही है। सुसाइडल नोट के अनुसार योगेश जैन ने साल 2020 से 2025 के बीच चार ट्रेडर्स के नाम पर करीब 3 करोड़ 20 लख रुपए दिए थे। लेकिन यह रकम उन्हें वापस नहीं मिली। रकम मांगने पर संबंधित व्यक्ति लगातार टालमटोल करता रहा

पुलिस जांच में जुटी

वहीं इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि सुसाइड नोट की सत्यता और उसमें लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। घटनास्थल को सील कर दिया गया है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल परिवार के सभी सदस्य अचेत अवस्था में है। जिसके कारण पुलिस अब तक किसी का बयान दर्ज नहीं कर पाई है। पुलिस का मानना है कि जब तक चारों में से किसी एक का भी बयान नहीं हो पाता, तब तक मामले की सच्चाई तक पहुंचना मुश्किल होगा।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

इधर परिजनों का आरोप है कि देनदार शमसुद्दीन ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया था। ज्यादा दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। कथित तौर पर इसकी रिकॉर्डिंग भी पीड़ित के पास थी। लगातार दबाव और तनाव के चलते योगेश जैन मानसिक रूप से परेशान था। आखिरकार उन्होंने यह कदम उठा लिया।

Related posts

धमतरी में TI ने बीच बाजार व्यापारी को जड़ा थप्पड़

पुणे में नानी के घर छुट्टी मनाने आई 4 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या

छत्तीसगढ़ में 3 मई से मिलेगी IPL की टिकट, 10 और 13 मई को रायपुर में मुकाबला