CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग जिले में पुलिस ने साइबर ठगी में उपयोग किए जा रहे 13 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार किए हैं। साइबर ठगी की राशि के लेनदेन में उपयोग किए जा रहे 13 म्यूल बैंक खाताधारकों के विरुद्ध थाना सुपेला, खुर्सीपार पुलिस और एसीसीयू ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की। आरोपी कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं सिम कार्ड साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराकर अवैध धनराशि के अंतरण में सहयोग कर रहे थे।
10 लाख रुपए के संदिग्ध लेन देन का खुलासा
तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों के विश्लेषण एवं विवेचना के आधार पर लगभग 10 लाख रुपये के संदिग्ध साइबर ट्रांजेक्शन का खुलासा पुलिस ने किया है। थाना सुपेला क्षेत्र में 9, थाना खुर्सीपार क्षेत्र में 4, कुल 13 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है। साइबर ठगी की राशि को विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से छिपाने एवं स्थानांतरित करने वाले म्यूल अकाउंट नेटवर्क का भी इस कार्रवाई के दौरान खुलासा हुआ है।
कमीशन के लिए बेच देते थे खाता
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी अपने स्वयं के तथा अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त अवैध धनराशि के लेनदेन एवं अंतरण के लिए कर रहे थे। आरोपी कमीशन प्राप्त करने के उद्देश्य से एजेंटों के माध्यम से बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं मोबाइल सिम कार्ड साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे। जिनका उपयोग ठगी की राशि को विभिन्न खातों के माध्यम से स्थानांतरित एवं छिपाने में किया जाता था।
जांच में यह भी ज्ञात हुआ कि संबंधित खाताधारकों द्वारा 2,000 से 15,000 तक के कमीशन के बदले अपने बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज एवं सिम कार्ड अन्य व्यक्तियों को उपलब्ध कराए गए थे। तकनीकी विश्लेषण एवं बैंक रिकॉर्ड के परीक्षण में इन खातों में लगभग 10 लाख रुपये के संदिग्ध साइबर ट्रांजेक्शन पाए गए। प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 06.08.2026 को थाना सुपेला क्षेत्र में बंधन बैंक के 9 खाताधारकों तथा थाना खुर्सीपार क्षेत्र में इंडियन बैंक के 4 खाताधारकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
1. डी. श्रीनिवास राव, उम्र 32 वर्ष, निवासी सेक्टर-02, सड़क-15, क्वार्टर नं. 10 बी, भिलाई।
2. मनीष सिंह मट्टू, उम्र 36 वर्ष, निवासी सेक्टर-02, एवेन्यू-बी, क्वार्टर नं. 13 ए, भिलाई।
3. जितेन्द्र साहू, उम्र 37 वर्ष, निवासी करहीडीह, दुर्ग।
4. यश यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी गिरधारी नगर, दुर्ग।
5. मयंक पटेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी शंकर नगर, दुर्ग।
6. रोशन सारथी, उम्र 24 वर्ष, निवासी बजरंग नगर, दुर्ग।
7. तुषार कसरे, उम्र 22 वर्ष, निवासी शंकर नगर, दुर्ग।
8. प्रवीण कुमार, उम्र 21 वर्ष, निवासी समोदा, जेवरा सिरसा।
9. प्रवीण कुशवाहा, उम्र 25 वर्ष, निवासी शंकर नगर, वार्ड क्रमांक-10।
10. अजय बंसोड़, उम्र 44 वर्ष, निवासी बीड़ी कॉलोनी, उरला।
11. संगीत साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी शंकर नगर, हरना बांधा, दुर्ग।
12. उभय यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी नेहरू भवन के पीछे, सुपेला।
13. डीलेश मरकाम, निवासी सिकोला बस्ती, दुर्ग।
जब्त सामग्री
1. बैंक पासबुक।
2. एटीएम कार्ड।
3. चेकबुक।
4. मोबाइल सिम कार्ड।
5. मोबाइल फोन।
6. अन्य बैंक संबंधी दस्तावेज।